Xiaomi Mi Mix 2 में स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर होने का खुलासा, फ्रंट पैनल की तस्वीर लीक

शाओमी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी 11 सितंबर को अपना मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और आधिकारिक जानकारी से पहले, फोन को लेकर लगातार लीक सामने आ रही है। एक नई लीक से पता चलता है कि शाओमी मी मिक्स 2 में अभी तक लॉन्च नहीं हुआ स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 सितंबर 2017 13:30 IST
शाओमी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी 11 सितंबर को अपना मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और आधिकारिक जानकारी से पहले, फोन को लेकर लगातार लीक सामने आ रही है। एक नई लीक से पता चलता है कि शाओमी मी मिक्स 2 में अभी तक लॉन्च नहीं हुआ स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर होगा। और यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। इसके अलावा, मी मिक्स के आने वाले वेरिएंट के कथित पैनल की भी एक तस्वीर लीक हुई है।

गिज़चाइना की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, आने वाले मी मिक्स 2 स्मार्टफोन के लीक स्पेसिइफिकेशन को एक वीबो यूज़र ने साझा किया है। लीक स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि फोन में एक स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर होगा। गौर करने वाली बात है कि स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर को अभी तक क्वालकॉम ने लॉन्च नहीं किया है। प्रोसेसर के अलावा, लीक से पता चलता है कि स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। और इसमें एक 6.2 इंच डिस्प्ले है जो 1440x296 पिक्सल्स स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है।
 

इसके अलावा, मी मिक्स 2 की एक लीक तस्वीर से पता चलता है कि फोन में 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 20 मेगापिक्सल कैमरा और एक 4400 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 

कथित मी मिक्स 2 के फ्रंट पैनल की, वीबो पर साझा की गई लीक तस्वीर से पता चलता है कि स्मार्टफोन में पिछले मी मिक्स स्मार्टफोन से ज़्यादा पतले बेज़ल होंगे। यह जानकारी जीएसएमअरीना की एक रिपोर्ट में दी गई। इससे पहले भी शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन में 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होने का पता चला था।
Advertisement

याद दिला दें कि, पिछली लीक में पता चला था कि मी मिक्स 2 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6.4 इंच डिस्प्ले, 19 मेगापिक्सल रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन में पहले 4500 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ था। पिछली लीक में दावा किया था कि शाओमी मी मिक्स 2 को 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज के साथ तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा 8 जीबी रैम के साथ एक लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए जाने का भी अनुमान है।
Advertisement

शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन में 3डी फेशियल रिकग्निशन होने का खुलासा भी हुआ है, जो हैंडसेट की सबसे अहम ख़ासियत भी हो सकती है। और लॉन्च इवेंट के पास आने के साथ ही हमारी सलाह है कि इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें और कंपनी द्वारा किसी आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.