Xiaomi Mi Mix 2 की कीमत में फिर हुई कटौती

Xiaomi Mi Mix 2 पिछले साल आया था, जिसमें कंपनी ने बेज़ल रहित डिस्प्ले दिया था। एक बार फिर यह हैंडसेट की कीमत में कटौती हुई है...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 18 मई 2018 18:03 IST

Xiaomi Mi Mix 2 की कीमत में कटौती

Xiaomi Mi Mix 2 पिछले साल आया था, जिसमें कंपनी ने बेज़ल रहित डिस्प्ले दिया था। एक बार फिर यह हैंडसेट की कीमत में कटौती हुई है। Xiaomi Mi Mix 2 अक्टूबर 2017 में लॉन्च हुआ था। यह सिंगल वेरिएंट में 35,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेटेस्ट प्राइस कट के बाद हैंडसेट को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ध्यान रहे, यह पर्मानेंट प्राइस कट है और मी.कॉम, मी होम और आधिकारिक पार्टनर जैसे फ्लिपकार्ट पर यह प्रभावी रहेगी।

बता दें कि इसी साल जनवरी में Xiaomi Mi Mix 2 की कीमत 3,000 रुपये कम की गई थी। तब यह 32,999 रुपये में मिल रहा था। नई कीमत में 3,000 रुपये की और छूट यूज़र को मिली है, जिससे कई प्रतिद्वंदियों की तुलना में यह सस्ता हो गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने यह ऐलान एक फोरम के ज़रिए किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी Xiaomi Mi Mix 2S के 'भारत में लॉन्च' पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
Advertisement
 

Xiaomi Mi MIX 2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है। स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

Xiaomi Mi MIX 2 का डाइमेंशन 151.8x75.5x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। बैटरी 3400 एमएएच की है। आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.