Xiaomi Mi MIX 2 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लॉन्च से पहले लीक

स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीरों के साथ प्रोमो कैंपेन की फोटो सार्वजनिक हो गई हैं। श्रेय कंपनी के सीईओ ली जून को जाएगा।

Xiaomi Mi MIX 2 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi MIX 2 स्मार्टफोन में और भी पतला बेज़ल होने की उम्मीद है
  • स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर और अनोखे 3डी फेशियल रिकग्निशन की चर्चा है
  • 11 सितंबर को एक इवेंट में लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन
विज्ञापन
शाओमी मी मिक्स के अपग्रेड वेरिएंट के बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। कंपनी ने भी जानकारी दी है कि वह 11 सितंबर को एक इवेंट को आयोजित करेगी जहां इस हैंडसेट से पर्दा उठाया जाएगा। Xiaomi Mi MIX 2 स्मार्टफोन में और भी पतला बेज़ल होने की उम्मीद है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर और अनोखे 3डी फेशियल रिकग्निशन की चर्चा है। अब स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीरों के साथ प्रोमो कैंपेन की फोटो सार्वजनिक हो गई हैं। श्रेय कंपनी के सीईओ ली जून को जाएगा।

ली जून ने शाओमी मी मिक्स 2 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सोशल मीडिया साइट वीबो पर साझा की। यह काले रंग का वर्गाकार बॉक्स है जिसपर कुछ मैसेज भी लिखा है। बॉक्स के ऊपरी हिस्से के कारण मी मिक्स 2 और बक्से के अंदर मौज़ूद सामान की जानकारी छिप गई है। इसके अलावा कई प्रोमो कैंपेन इमेज भी सार्वजनिक हो गए हैं। इसमें एक शख्स को हाथ में बिना कोई फोन पकड़े तस्वीर लेते हुए दिखाया गया है। यह हैंडसेट के कम बेज़ल वाले डिस्प्ले की ओर इशारा है।
 
mimix2

वीबो पेज पर ली जून ने बताया है कि किस तरह से शाओमी ने गूगल को आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट के लिए मनाया है। बता दें कि कंपनी ने मी मिक्स स्मार्टफोन में 17:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया है। दरअसल, इस आस्पेक्ट रेशियो को लेकर कंपनी की गूगल से बातचीत करीब 6 महीने चली जिसके बाद बात बन पाई।

बता दें कि शाओमी मी मिक्स 2 के लिए 11 सितंबर को एक इवेंट आयोजित किया गया है, आईफोन 8 के 12 सितंबर वाले लॉन्च इवेंट से ठीक एक दिन पहले। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मी मिक्स 2 में 6.4 इंच डिस्प्ले, 19 मेगापिक्सल रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन में पहले 4500 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ था। पिछली लीक में दावा किया गया था कि शाओमी मी मिक्स 2 को 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज के साथ तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा 8 जीबी रैम के साथ एक लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए जाने का भी अनुमान है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »