Xiaomi Mi MIX 2 और Mi Note 3 आज होंगे लॉन्च

शाओमी सोमवार को बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में अपना Mi MIX 2 और Mi Note 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। इवेंट को कंपनी की चीन की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2017 11:15 IST
शाओमी सोमवार को बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में अपना Mi MIX 2 और Mi Note 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। इवेंट को कंपनी की चीन की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लॉन्च से पहले इन हैंडसेट के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है, हालांकि लीक में इनके कुछ  स स्पेसिफिकेशन का पता चला है। शाओमी ने खुलासा किया है कि मी मिक्स 2 स्मार्टफोन को फिलिप स्टार्क के साथ साझेदारी में बनाया गया है। जाने-माने डिज़ाइनर ने शाओमी के साथ कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स के लॉन्च के समय साझेदारी की थी। इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए गैज़ेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।

शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन, मी मिक्स का अपग्रेडेड वेरिएंट है। मी मिक्स में बेज़ल लेस डिस्प्ले दिया गया था। कंपनी अपने आने वाले शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन में भी इस ट्रेंड को बरक़रार रखेगी। इस बारे में लेटेस्ट आधिकारिक जानकारी की बात करें तो स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में शाओमी के अध्यक्ष लिन बिन ने एक टीज़र के जरिए दी थी। इस टीज़र से फोन में एक फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर होने का पता चला है।

इसके अलावा, शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन को ऐप्पल की दसवीं सालगिरह पर होने वाले लॉन्च से पहले पेश कर रही है। आने वाले ऐप्पल आईफोन में भी एक बेज़ल-लेस डिस्प्ले होने की उम्मीद है। मी मिक्स 2 में एक स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर होने की ख़बरें आईं थीं, हालांकि ऐसा होने की उम्मीद नहीं है। इस फोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो दिए जाने का भी खुलासा हुआ है।

दूसरी ख़बर की बात करें तो, वीबो पर एक ताजा लीक में शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन की तस्वीर से पता चला था कि कंपनी ने आने वाले मी मिक्स 2 में ओरिजिनल मी मिक्स से भी कम पतले बेज़ल दिए हैं। पहले की तरह ही, फ्रंट कैमरा निचले बेज़ल पर है जबकि स्मार्टफोन में दांयीं तरफ़ वॉल्यूम और पावर बटन हैं।
Advertisement

लिन बिन ने अपने वीबो अकाउंट पर मी नोट 3 के टीज़र भी पोस्ट किए। इसके कैप्शन "large version of the Mi 6" (मी 6 का बड़ा वर्ज़न) से संकेत मिलते हैं कि मी नोट 3 के बारे में बात की जा रही है। कंपनी द्वारा मी मिक्स 2 के साथ मी नोट 3 लॉन्च करना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी क्योंकि पिछले साल भी शाओमी मी मिक्स के साथ मी नोट 2 लॉन्च किया गया था।
Advertisement

अभी मी नोट 3 के बारे में बेहद सीमित जानकारी है। हालांकि, टीज़र से संकेत मिलते हैं कि फोन के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है जिसके बारे में मई में ख़बर आई थी। फोन के ब्लू कलर वेरिएंट में एक ग्लॉसी मेटैलिक फिनिश दिया जा सकता है। मी नोट 2 की तरह, मी मोट 3 में एक डुअल कर्व्ड एज डिस्प्ले होने की उम्मीद है। पिछले महीने आई रिपोर्ट में पता चला था कि मी नोट 3 में सैमसंग का 2के ओलेड स्क्रीन होगा। अब ट्विटर पर एक टिप्सटर ने ताजा लीक में जानकारी दी है कि स्मार्टफोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। फोन में एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.