शाओमी मी मिक्स 2 की तस्वीर लीक, डिस्प्ले के बारे में जानकारी आई सामने

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 मार्च 2017 12:20 IST
ख़ास बातें
  • नई रिपोर्ट के अनुसार, मी मिक्स 2 में 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा
  • मी मिक्स 2 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है
  • पिछले साल चीन में शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे
शाओमी ने पिछले महीने बताया था कि कंपनी मी मिक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। इससे पहले आई ख़बरों में पता चला था कि शाओमी मी मिक्स 2 पर पूरी तरह से डिस्प्ले का कब्ज़ा होगा और इसमें आगे की तरफ फिज़िकल बटन नहीं दिया जाएगा। अब एक नई रिपोर्ट में इस फोन के डिस्प्ले को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

चीन से आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, मी मिक्स 2 में 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा, जबकि पहली जेनरेशन वाले मी मिक्स में 91.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया था। इसके अलावा पिछले वेरिएंट में दिए गए एलसीडी डिस्प्ले की जगह नए फोन में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।
 
पिछले महीने शाओमी के सीईओ और संस्थापक ली जून ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि कंपनी अपने मी मिक्स स्मार्टफोन के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम कर रही है। वीबो पर ज़ारी किए गए एक पोस्ट में जून ने जानकारी दी कि चीनी कंपनी एक बार फिर फ्रांसीसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क के साथ मिलकर मी मिक्स के अपग्रेड वेरिएंट पर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि स्टार्क ने मी मिक्स के अपग्रेड को लेकर कई विचार दिए हैं और उनपर अभी चर्चा की जा रही है।

शाओमी मी 5एस में एक अंडर-ग्लास अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है लेकिन यह डिस्प्ले के नीचे बेज़ेल पर दिया गया था। लेकिन ख़बरों के अनुसार, मी मिक्स 2 में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के नीचे दिया जाएगा। पहली जेनरेशन वाले मी मिक्स में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पर दिया गया था। मी मिक्स 2 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इस फोन में डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेशन हो सकता है।
Advertisement

खास किस्म के डिस्प्ले के अलावा मी मिक्स की बॉडी सेरामिक की है जो इसकी एक और खासियत है। पिछले साल चीन में शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) व 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले डिवाइस की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है। चीनी कंपनी ने शाओमी मी मिक्स को पिछले साल अक्टूबर महीने में पेश किया था। वहीं, इस साल कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में इस हैंडसेट के व्हाइट कलर वेरिएंट पेश किया गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mi mix 2, Xiaomi mobile, Xiaomi mi mix 2 leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.