शाओमी एमआई मैक्स के एक और वेरिएंट के बारे में पता चला

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जून 2016 12:34 IST
शाओमी ने हाल ही में अपना एमआई मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 6.44 इंच डिस्प्ले वाला यह फैबलेट 3 जीबी रैम के साथ 32/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। अब शाओमी मैक्स फैबलेट के एक और वेरिएंट के बारे में पता चला है।

गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक लीक तस्वीर से शाओमी एमआई मैक्स डिवाइस के 2 जीबी रैम और 16 जीबी वेरिएंट होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा इस नए वेरिएंट में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन एमआई मैक्स जैसे ही होने की खबरें हैं।

इसके साथ ही शाओमी एमआई मैक्स के नए वेरिएंट की कीमत भी पिछले वेरिएंट से कम हो सकती है। एमआई मैक्स के 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस वर्ज़न 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में मिलता है। तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और स्नपैड्रैगन 652 प्रोसेसर वाला है। यह मार्केट में 1,999 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) में मिल रहा है।

याद दिला दें, यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी एमआई मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। कंपनी ने दावा किया है कि पावरफुल बैटरी की मदद से फोन आसानी से एक दिन तक चल जाएगा। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
Advertisement

फिलहाल यह जानकारी लीक और खबरों पर आधारित है इसलिए इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi Smartphone, Xiaomi mi max
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.