शाओमी एमआई मैक्स 30 जून को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जून 2016 10:54 IST
भारत में शाओमी एमआई मैक्स हैंडसेट का इंतज़ार कर रहे इच्छुक ग्राहकों के लिए खुशख़बरी है। 6.44 इंच डिस्प्ले वाले शाओमी के इस फैबलेट को भारत में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने दी।

ह्यूगो बारा ने ट्वीट किया कि 30 जून को आपके होश उड़ाने के लिए कुछ बड़ा लॉन्च होने वाला है। (Something BIG is coming to blow you away on 30th June, Indian Mi fans! Stay tuned)। इस ट्वीट के साथ एक यूट्यूब वीडियो का लिंक भी शेयर किया गया था। वीडियो देखने पर यह साफ हो जाता है कि कंपनी अपने लेटेस्ट फैबलेट को भारतीय मार्केट में उतारने वाली है।
Advertisement

याद रहे कि शाओमी ने पिछले महीने ही फैबलेट एमआई मैक्स को चीन में लॉन्च किया था। चीन में शाओमी एमआई मैक्स के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर से लैस है जिसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस वर्ज़न 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में मिलता है। तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और स्नपैड्रैगन 652 प्रोसेसर वाला है। यह स्थानीय मार्केट में 1,999 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) में उपलब्ध है।
 

अभी तो यह साफ नहीं है कि कंपनी भारत में कितने वेरिएंट लॉन्च करेगी, लेकिन शाओमी एमआई 5 के साथ अपनाई गई रणनीति को ध्यान में रखा जाए तो एक ही वेरिएंट को ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा सकती है। संभव है कि कंपनी भारत में सबसे सस्ता मॉडल पेश करे।
Advertisement

शाओमी एमआई मैक्स की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। शाओमी एमआई मैक्स मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Advertisement

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी एमआई मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Max Launch Date, Xiaomi India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.