Xiaomi Mi Max 3 की तस्वीरें लीक, बड़ी बैटरी और दो रियर कैमरे की मिली झलक

रिटेल बॉक्स का टीज़र ज़ारी किए जाने के बाद इंटरनेट पर Xiaomi Mi Max 3 की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे हैंडसेट की बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप को लेकर जानकारी मिली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 जुलाई 2018 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Max 3 में हो सकती है 5400 एमएएच की बैटरी
  • Mi Max 3 के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का
  • Xiaomi Mi Max 3 को जुलाई में ही होना है लॉन्च
रिटेल बॉक्स का टीज़र ज़ारी किए जाने के बाद इंटरनेट पर Xiaomi Mi Max 3 की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे हैंडसेट की बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप को लेकर जानकारी मिली है। इन तस्वीरों से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह का भी पता चला है। वैसे, मी मैक्स 3 की बैटरी क्षमता को लेकर कोई सबूत नहीं मिला है, जबकि पुराने दावे 5400 एमएएच की बैटरी को लेकर हैं। इस हैंडसेट को बीते महीने चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। यहां पर इस्तेमाल की गई तस्वीरों से पता चला कि यह फोन मेटालिक फिनिश बिल्ड और पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। यह देखते हुए कि Xiaomi Mi Max 2 को बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। हम इसके अपग्रेड शाओमी मी मैक्स 3 को जुलाई में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं जिसकी पुष्टि कंपनी ने भी की है।

ये तस्वीरें SlashLeaks द्वारा साझा की गई हैं। इनमें Mi Max 3 का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। शाओमी मी मैक्स 2 की तरह इसमें मैट बैक पैनल है जहां पर फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश को जगह मिली है। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डुअल रियर कैमरा सेटअप में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा।
 

कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा हमें बड़ी बैटरी पैक की झलक मिली है। Mi Max 3 की इस कथित तस्वीर से कहीं से भी बैटरी क्षमता की पुष्टि नहीं होती है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट फोन में 5400 एमएएच की बैटरी होने की बात करते हैं।

बीते महीने टीना पर शाओमी मी मैक्स 3 के तीन मॉडल लिस्ट किए गए थे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6.9 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। वैसे दावे स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर को लेकर भी किए जा चुके हैं। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा सभी वेरिएंट में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद रहेगा। फोन के एक वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, जबकि बाकी मॉडल 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस होंगे।
Advertisement

दूसरी तरफ, Xiaomi ने जानकारी दी थी कि Mi Max 3 को जुलाई में ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के सीईओ ली जून ने ही इस फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर को आधिकारिक किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Max 3, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.