शाओमी मी मैक्स 2 में होगा 6 जीबी रैम, मई में हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2017 15:27 IST
ख़बर है कि शाओमी इस साल मई में अपने मी मैक्स स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को लॉन्च करने की योजना बना रही है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, मी मैक्स 2 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होगा। ख़ास बात है कि हाल ही में खुलासा हुआ था कि  कंपनी स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस फोन के रेडमी प्रो 2 होने  की उम्मीद है।

नए स्मार्टफोन को शाओमी मी मैक्स 2 कहा जा रहा है। जीएसएमअरीना ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक टिप्सटर की पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट के मुताबिक, इस फोन में 6.44 इंच डिस्प्ले (पिछले वेरिएंट की तरह ही), स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा और इसे मई में जारी किया जाएगा। मी मैक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का पता चला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

इस रिपोर्ट में भी पिछली कई रिपोर्ट की तरह ही जानकारी मिली है। हम आपको इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा ना करने की सलाह देंगे। मी मैक्स 2 की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन की सही जानकारी के लिए हमें कंपनी द्वारा किए जाने वाले आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार करना होगा।  

इससे पहले आई रिपोर्ट में पता चला था कि इस फोन में अभी तक लॉन्च नहीं हुआ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर हो सकता है। स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का उत्पादन बड़ी संख्या में 2017 की दूसरी तिमाही में शुरू होगा। इसके ओप्पो और वीवो फोन में आने की उम्मीद है।
Advertisement

हाल ही में चीन में शाओमी के स्मार्टफोन की बिक्री में कमी आई है। और इस स्थित पर नियंत्रण पाने के लिए कंपनी द्वारा नए मिड और हाई-एंड स्मार्टफोन लॉन्च करने का खुलासा हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.