शाओमी मी मैक्स 2 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2017 10:43 IST
ख़ास बातें
  • म व चिपसेट पर आधारित हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे
  • एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट से लैस होगा
  • दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद
पिछले हफ्ते जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग से जानकारी मिली थी कि शाओमी के मी मिक्स 2 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट से पता चला है कि रैम व चिपसेट पर आधारित हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। लीक हुई जानकारी से पता चला है कि एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट से लैस होगा। दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) और 1,699 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होगी।

गौर करने वाली बात है कि मायड्राइवर्स डॉट कॉम पर लीक हुए स्पेसिफिकेशन पहले लीक हुई जानकारियों से मेल खाते हैं। ताज़ा जानकारी यह है कि शाओमी मी मैक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। वहीं, फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स378 सेंसर वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। शाओमी मी मैक्स 2 को कंपनी द्वारा मई में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

शाओमी मी मैक्स 2 के अलावा कंपनी जल्द मी 6 को भी लॉन्च करने वाली है। जीएफएक्स बेंच पर लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, शाओमी मी 6 में 5.1 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। इस डिवाइस में 4 जीबी या 6 जीबी रैम हो सकता है। इसके अलावा फोन में 64 जीबी या 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। कैमरे के तौर पर फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इसमें मौज़ूद 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  4. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  5. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  6. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  7. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  8. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  9. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  10. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.