Xiaomi Mi Credit अब भारत में, मीयूआई यूज़र ले पाएंगे इंस्टेंट पर्सनल लोन

शाओमी ने भारत में मी क्रेडिट को लॉन्च किया है। यह युवाओं के लिए इंस्टेंट पर्सनल लोन प्लेटफॉर्म है। इस चीनी कंपनी का कहना है कि मी क्रेडिट यूज़र के लिए कर्ज लेने के प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 24 मई 2018 13:24 IST
ख़ास बातें
  • मी क्रेडिट यूज़र के लिए कर्ज लेने के प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा
  • Mi Credit, भारत में कंपनी की तीसरी वैल्यू-एडेड इंटरनेट सेवा है
  • Xiaomi का Mi Credit प्लेटफॉर्म सिर्फ मीयूआई यूज़र के लिए है
शाओमी ने भारत में मी क्रेडिट को लॉन्च किया है। यह युवाओं के लिए इंस्टेंट पर्सनल लोन प्लेटफॉर्म है। इस चीनी कंपनी का कहना है कि मी क्रेडिट यूज़र के लिए कर्ज लेने के प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा। कंपनी ने Mi Credit के लोन प्रोवाइडर के बारे में जानकारी दी है। यूज़र अब प्लेटफॉर्म पर लॉग ऑन करने के बाद तेज़ी से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। Xiaomi ने अपनी मी क्रेडिट सेवा के लिए इंस्टेंट पर्सनल लोन प्लेटफॉर्म क्रिडेटबी के साथ साझेदारी की है। Mi Credit, भारत में कंपनी की तीसरी वैल्यू-एडेड इंटरनेट सेवा है। इससे पहले मई महीने में ही Mi Music और Mi Video को भी लॉन्च किया गया था।

Xiaomi का Mi Credit प्लेटफॉर्म सिर्फ मीयूआई यूज़र के लिए है। युवा प्रोफेशनल को KreditBee की ओर से 1,000 से लेकर 1,00,000 रुपये तक का पर्सनल लोन मिल सकता है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि लोन देने की प्रक्रिया मात्र 10 मिनट में शुरू हो सकती है जो केवाईसी वैरिफिकेशन के ज़रिए संभव होगा। सारे वैरिफिकेशन और यूज़र के निजी ब्योरे पार्टनर प्लेटफॉर्म पर जमा होंगे। मी क्रेडिट की वेबसाइट पर सिर्फ एजेंट के नाम मौज़ूद होंगे। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, शाओमी की यह सेवा सिर्फ मीयूआई यूज़र के लिए है। यह Xiaomi Mi A1 जैसे स्टॉक एंड्रॉयड फोन के लिए नहीं उपलब्ध होगा।

नई सेवा के बारे में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने कहा, "मी क्रेडिट के ज़रिए हम भारत में एक और इंटरनेट संबंधित की सेवा की शुरुआत कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि हमारे यूज़र इस सेवा का फायदा उठा पाएंगे।"

पर्सनल लोन क्षेत्र में कंपनी का फैसला यही इशारा करता है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से प्रोडक्ट की सेल को और बढ़ाना चाहती है। स्मार्टफोन मार्केट शेयर में जबरदस्त बढ़त हासिल करने के बाद Xiaomi ऑनलाइन मार्केट की सफलता को ऑफलाइन मार्केट में भी दोहराना चाहती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Credit
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.