Xiaomi Mi Credit अब भारत में, मीयूआई यूज़र ले पाएंगे इंस्टेंट पर्सनल लोन

शाओमी ने भारत में मी क्रेडिट को लॉन्च किया है। यह युवाओं के लिए इंस्टेंट पर्सनल लोन प्लेटफॉर्म है। इस चीनी कंपनी का कहना है कि मी क्रेडिट यूज़र के लिए कर्ज लेने के प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा।

Xiaomi Mi Credit अब भारत में, मीयूआई यूज़र ले पाएंगे इंस्टेंट पर्सनल लोन
ख़ास बातें
  • मी क्रेडिट यूज़र के लिए कर्ज लेने के प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा
  • Mi Credit, भारत में कंपनी की तीसरी वैल्यू-एडेड इंटरनेट सेवा है
  • Xiaomi का Mi Credit प्लेटफॉर्म सिर्फ मीयूआई यूज़र के लिए है
विज्ञापन
शाओमी ने भारत में मी क्रेडिट को लॉन्च किया है। यह युवाओं के लिए इंस्टेंट पर्सनल लोन प्लेटफॉर्म है। इस चीनी कंपनी का कहना है कि मी क्रेडिट यूज़र के लिए कर्ज लेने के प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा। कंपनी ने Mi Credit के लोन प्रोवाइडर के बारे में जानकारी दी है। यूज़र अब प्लेटफॉर्म पर लॉग ऑन करने के बाद तेज़ी से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। Xiaomi ने अपनी मी क्रेडिट सेवा के लिए इंस्टेंट पर्सनल लोन प्लेटफॉर्म क्रिडेटबी के साथ साझेदारी की है। Mi Credit, भारत में कंपनी की तीसरी वैल्यू-एडेड इंटरनेट सेवा है। इससे पहले मई महीने में ही Mi Music और Mi Video को भी लॉन्च किया गया था।

Xiaomi का Mi Credit प्लेटफॉर्म सिर्फ मीयूआई यूज़र के लिए है। युवा प्रोफेशनल को KreditBee की ओर से 1,000 से लेकर 1,00,000 रुपये तक का पर्सनल लोन मिल सकता है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि लोन देने की प्रक्रिया मात्र 10 मिनट में शुरू हो सकती है जो केवाईसी वैरिफिकेशन के ज़रिए संभव होगा। सारे वैरिफिकेशन और यूज़र के निजी ब्योरे पार्टनर प्लेटफॉर्म पर जमा होंगे। मी क्रेडिट की वेबसाइट पर सिर्फ एजेंट के नाम मौज़ूद होंगे। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, शाओमी की यह सेवा सिर्फ मीयूआई यूज़र के लिए है। यह Xiaomi Mi A1 जैसे स्टॉक एंड्रॉयड फोन के लिए नहीं उपलब्ध होगा।

नई सेवा के बारे में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने कहा, "मी क्रेडिट के ज़रिए हम भारत में एक और इंटरनेट संबंधित की सेवा की शुरुआत कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि हमारे यूज़र इस सेवा का फायदा उठा पाएंगे।"

पर्सनल लोन क्षेत्र में कंपनी का फैसला यही इशारा करता है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से प्रोडक्ट की सेल को और बढ़ाना चाहती है। स्मार्टफोन मार्केट शेयर में जबरदस्त बढ़त हासिल करने के बाद Xiaomi ऑनलाइन मार्केट की सफलता को ऑफलाइन मार्केट में भी दोहराना चाहती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Credit
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »