Xiaomi Mi A2 जल्द होगा लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन, और सब कुछ

Xiaomi Mi A2 का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है। शाओमी का यह फोन वाकई में चीन में लॉन्च किए गए Mi 6X का ही 'ग्लोबल वेरिएंट' होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जुलाई 2018 19:22 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी ए1 की तरह Xiaomi Mi A2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • शाओमी मी ए2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
Xiaomi Mi A2 का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है। शाओमी का यह फोन वाकई में चीन में लॉन्च किए गए Mi 6X का ही 'ग्लोबल वेरिएंट' होगा। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इंटरनेट पर शाओमी मी ए2 को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकीं हैं। इस Xiaomi स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने की संभावना है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। दरअसल, अप्रैल महीने में Mi 6X के लॉन्च होने के बाद से ही शाओमी मी ए2 का लेकर माहौल बनना शुरू हो गया था। हो भी क्यों ना, शाओमी का पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A1 बीते साल सितंबर में लॉन्च हुआ था जो शाओमी मी 5एक्स का ग्लोबल वेरिएंट है। हाल ही में शाओमी में अपने अगले ग्लोबल इवेंट को लेकर टीज़र जारी किया था। इसी इवेंट में शाओमी मी ए2 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। आधिकारिक लॉन्च भले ही दूर है, लेकिन हमें Xiaomi Mi A2 के बारे में बहुत कुछ पता है...
 

Xiaomi Mi A2 लॉन्च तारीख

Xiaomi India ने हाल ही में एक ग्लोबल इवेंट का टीज़र ज़ारी किया था जहां शाओमी मी ए2 से पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। ट्वीट से तारीख का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन इतना ज़रूर पता चला कि मी सीरीज़ के नए मॉडल को भारत के बाहर लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट में शाओमी के प्रशंसकों से पूछा गया था कि वो मी ए2 के लॉन्च इवेंट के लिए कहां जाना चाहेंगे। बीते साल शाओमी मी ए1 को भारत में आयोजित एक ग्लोबल इवेंट में पेश किया  गया था। हमारा मानना है कि कंपनी आने वाले दिनों में लॉन्च इवेंट के बारे में और जानकारी देगी।
 

Xiaomi Mi A2 कीमत

हाल ही में इस हैंडसेट को स्विटज़रलैंड की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी मी ए2 का 32 जाबी वेरिएंट करीब 20,000 रुपये का है। 64 जीबी मॉडल की कीमत करीब 22,500 रुपये है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम करीब 25,000 रुपये होगा।

Xiaomi Mi A2 कैमरे
शाओमी मी ए1 की तरह Xiaomi Mi A2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। हो सकता है कि इस बार कंपनी हॉरीज़ॉन्टल की जगह वर्टिकल कैमरा सेटअप दे। खासकर Mi 6X को ध्यान में रखा जाए तो। डुअल रियर कैमरा सेटअप में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। मी फोरम पर हाल ही में मी ए2 के कैमरे से खीचीं गईं तस्वीरें साझा हुई थीं। इसका अपर्चर एफ/1.75 है। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन कैमरे के मामले में Mi 6X की तुलना में अपग्रेड नहीं होगा। हालांकि, सेकेंडरी सेंसर को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। संभव है कि चीनी मॉडल की तरह इस फोन में एफ/1.75 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो।
Advertisement

सेल्फी के लिए Mi A2 में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस्तेमाल में लाएगा।

Xiaomi Mi A2 सॉफ्टवेयर
Advertisement
यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका मतलब है कि Xiaomi Mi A2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा और इसमें लेटेस्ट सिक्योरिट पैच भी होगा। हाल ही इस फोन की वास्तविक तस्वीर लीक हुई थी। इसमें फोन का डिस्प्ले नज़र आ रहा था। इसकी स्क्रीन पर सेटिंग्स मेन्यू का अबाउट फोन सेक्शन नज़र आ रहा है। इमेज से पुष्टि होती है कि यह वाकई में Xiaomi Mi A2 मॉडल है जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसके ऊपर कोई मीयूआई स्किन नहीं है। इसमें मई महीने का सिक्योरिटी पैच भी इंस्टॉल है। हम यह भी उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन को एंड्रॉयड पी अपडेट साल के अंत तक मिल जाएगा। हालांकि, शाओमी मी ए1 अपडेट के मामले में थोड़ा पिछड़ा ज़रूर है।
 

शाओमी मी ए2 के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 4 जीबी रैम। एक मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज होने की बात सामने आई है।
Advertisement
 
स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।

गौर करने वाली बात है कि ये सारे स्पेसिफिकेशन Mi 6X से मेल खाते हैं। एक बार फिर हम आपकी सुविधा के लिए मी 6एक्स के बारे में बता देते हैं। Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। यह पतले बॉर्डर से लैस है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। यूज़र के पास 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज में से चुनने का विकल्प होगा।
Advertisement
 
इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं जो बेहतर फोटोग्राफी के लिए एआई इंटिग्रेशन के साथ आते हैं। Xiaomi Mi 6X का सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल के Sony IMX376 सेंसर से लैस है। यह एफ/1.75 अपर्चर वाला सेंसर है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स486 सेंसर है। दूसरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी मी 6एक्स की बैटरी 3010 एमएएच की है और यह क्विकचार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  7. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  9. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.