Xiaomi Mi A2 खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा हफ्ते भर का इंतज़ार!

Xiaomi Mi A2 को बीते महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर इस फोन की फ्लैश सेल आयोजित होती रही है। अब यह फोन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 सितंबर 2018 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है
  • Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा

Xiaomi Mi A2 की कीमत है 16,999 रुपये

Xiaomi Mi A2 को बीते महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर इस फोन की फ्लैश सेल आयोजित होती रही है। अब यह फोन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि अब आपको Xiaomi Mi A2 खरीदने के लिए रजिस्टर नहीं करना होगा और ना ही साप्ताहिक फ्लैश सेल का इंतज़ार करना होगा। फिलहाल, इस फोन का एक मात्र 4 जीबी वेरिएंट इन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन की अहम खासियतों में स्टॉक एंड्रॉयड, 3000 एमएएच बैटरी, क्विक चार्ज 4+ फास्ट-चार्जिंग और डुअल कैमरा सेटअप शामिल हैं।

कीमत की बात करें तो Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) को खरीदने के लिए 16,999 रुपये देने होते हैं। हमने आपको पहले ही बताया है कि अभी मार्केट में इस फोन का सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। वैसे Xiaomi ने इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज भी लॉन्च किया था। लेकिन इसकी बिक्री अभी नहीं शुरू हुई है। स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में मिलता है। मी डॉट कॉम से शाओमी मी ए2 खरीदने वाले ग्राहकों को हंगामा म्यूजिक के लिए 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा और 4.5 टीबी डेटा भी। अगर आप इस फोन को अमेज़न इंडिया से खरीदते हैं और साथ में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 5 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। चुनिंदा कार्ड के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है।


Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। यह हैंडसेट 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट में आएगा।

इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Advertisement

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  3. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.