• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi 8 Youth में हो सकता है 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Mi 8 Youth में हो सकता है 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, स्पेसिफिकेशन लीक

Mi 8, Mi 8 Explorer Edition और Mi 8 SE के बाद अब हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi मी8 के किफायती वेरिएंट पर काम कर रही है। Mi 8 के किफायती वेरिएंट का नाम Mi 8 Youth होगा।

Xiaomi Mi 8 Youth में हो सकता है 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • 6.26 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है मी 8 यूथ में
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Mi 8 Youth
  • 3,350 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है Mi 8 Youth
विज्ञापन
Mi 8, Mi 8 Explorer Edition और Mi 8 SE के बाद अब हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi मी8 के किफायती वेरिएंट पर काम कर रही है। Mi 8 के किफायती वेरिएंट का नाम Mi 8 Youth होगा। मी 8 यूथ युवा पीढ़ी के लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा जो सेल्फी और म्यूजिक सुनने के शौकीन हैं। यही वजह हो सकती है कि Mi 8 SE में मौजूद 20 मेगापिक्सल के मुकाबले कंपनी Mi 8 Youth में 24 मेगापिक्सल का सेंसर दे सकती है। चीनी वेबसाइट Weibo पर मौजूद स्पेसिफिकेशन शीट के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 Youth में 6.26 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगी। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा।

शाओमी मी 8 यूथ में आपको डिस्प्ले नॉच डिजाइन भी मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट को सेव करने के लिए 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हुए शाओमी अपने इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे दे सकती है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Mi 8 Youth में 3,350 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 के साथ आएगी। Mi 8 SE की तुलना में मी 8 यूथ में बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर लंबे समय तक म्यूजिक और वीडियो का लुत्फ उठा पाएंगे।

Weibo के अलावा वेबसाइट TENAA पर भी मॉडल नंबर M1808D2TE को लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह लिस्टिंग Mi 8 Youth की है। टीना पर मौजूद लिस्टिंग के मुताबिक, मी 8 यूथ को ब्लैक, रोज गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे, सिल्वर और ग्रीन कलर में उतारा जा सकता है। Mi 8 Youth की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 156.4x75.8x7.5 मिलीमीटर और  इसका वजन 169 ग्राम है। Weibo और TENAA पर सामने आई लिस्टिंग के बाद ऐसी संभावना है कि जल्द Mi 8 Youth की लीक तस्वीरें भी सामने आने लगेंगी। हालांकि, आधिकारिक घोषणा के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »