Xiaomi Mi 8 Youth दिखने में होगा कुछ ऐसा, वीडियो टीजर जारी

शाओमी के अगले हैंडसेट Xiaomi Mi 8 Youth की कई टीजर वीडियो सामने आ चुकी हैं। हाल ही में सामने आई नई टीजर वीडियो में मी 8 यूथ का बैक पैनल नजर आ रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 सितंबर 2018 11:35 IST
ख़ास बातें
  • दो कलर वेरिएंट में आ सकता है मी 8 यूथ
  • टीजर वीडियो में दिखी Mi 8 Youth के लॉन्च की तारीख
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Mi 8 Youth
हैंडसेट निर्माता कंपनी शाओमी के अगले हैंडसेट Xiaomi Mi 8 Youth की अब तक कई टीजर वीडियो सामने आ चुकी हैं। Xiaomi ने हाल ही में मी 8 यूथ के लॉन्च तारीख की घोषणा की है। Mi 8 Youth का लॉन्च इवेंट चीन के चेंगदू में होगा। लॉन्च तारीख की घोषणा के कुछ दिन बाद अब हाल ही में नई टीजर वीडियो सामने आई है। बता दें कि शाओमी Mi 8 Youth को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही वीडियो लॉन्च तारीख और फोन के बैक पैनल को दर्शा रही हैं। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Mi 8 Youth क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। शुरुआती कुछ रिपोर्ट में हैंडसेट का नाम Mi 8X बताया जा रहा था। लेकिन इस सप्ताह के शुरुआत में आए टीजर ने नाम को कंफर्म कर दिया है।

Xiaomi Mi 8 Youth के दोनों ही नए टीजर चीनी वेबसाइट Weibo पर पोस्ट किए गए हैं। एक वीडियो में लड़की हाथ में स्मार्टफोन को पकड़े नजर आ रही है। पहली वीडियो में फोन का ट्वाइलाइट गोल्ड कलर और बैक पैनल दिखाई दे रहा। वहीं दूसरी वीडियो में ग्रेडिएंट ग्लास बैक पैनल नजर आ रहा है। दोनों ही वीडियो से यह पता चला है कि शाओमी का यह हैंडसेट दो रियर कैमरे और बैंक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। वीडियो के अंत में Mi 8 Youth की लॉन्च डेट को दर्शाया गया है। शाओमी के ग्लोबल प्रवक्ता डोनोवन सुंग ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए Mi 8 Youth की टीजर वीडियो को पोस्ट किया था। इस वीडियो में भी फोन का बैक पैनल और लॉन्च की तारीख नजर आ रही है।
Advertisement
 

इससे पहले जानकारी मिली थी कि Xiaomi Mi 8 Youth का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। यह हैंडसेट 4 जीबी/6 जीबी/8 जीबी तीन रैम वेरिएंट में आ सकता है। फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट को सेव करने के लिए 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हुए शाओमी अपने इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे दे सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए मी 8 यूथ में 32 जीबी/ 64  जीबी/ 128  जीबी तीन स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। Mi 8 Youth एंड्रॉयड 8.1 ओरियो, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और 4 जी वोल्ट के साथ आ सकता है। Mi 8 और Mi 8 SE की तरह मी 8 यूथ में भी डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi 8 Youth, Mi 8 Youth, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  2. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.