Xiaomi Mi 6X (Mi A2) की कीमत लीक, मिली यह जानकारी

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) कंपनी का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन है। चीन में यह हैंडसेट बुधवार को लॉन्च होने जा रहा है। अब Xiaomi Mi 6X (Mi A2) को अब एंड्रॉयड.कॉम पर देखा गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2018 11:34 IST

Xiaomi का नया मी ए2 कितनी कीमत वाला होगा?

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) कंपनी का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन है। चीन में यह हैंडसेट बुधवार को लॉन्च होने जा रहा है। अब Xiaomi Mi 6X (Mi A2) को अब एंड्रॉयड.कॉम पर देखा गया है। यहां फोन से जुड़े कुछ स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र भी है। दिलचस्प बात यह है कि यह ज़िक्र गूगल के अधिकार वाली साइट पर हुआ है। इसके अलावा Xiaomi Mi 6X (Mi A2) की कीमत भी लीक हुई है।

एंड्रॉयड.कॉम की लिस्टिंग के मुताबिक पुष्टि की गई है कि Xiaomi Mi 6X कंपनी का अगला फोन होने जा रहा है। लिस्टिंग में कहा गया है कि हैंडसेट में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प 32 जीबी व 64 जीबी होंगे। फोन एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट भी दिया जाएगा।
 

एक अन्य अपडेट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X को एक चीनी यूज़र ने वीबो पर लीक किया है। पोस्ट फिलहाल हटा दी गई है। मायस्मार्टप्राइस ने इसे स्क्रीनशॉट के तौर पर सेव कर लीक का ज़िक्र किया है। इसके मुताबिक Xiaomi Mi 6X के 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (तकरीबन 18,900 रुपये) होगी। वहीं, 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (21,000 रुपये) का है।

रिटेल बॉक्स के हिसाब से Xiaomi Mi 6X में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। साथ ही एआई फीचर इसमें दिए जाएंगे। फोन में 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन गायब है। ध्यान रहे, Xiaomi Mi 6X भारत में Mi A2 के नाम से लॉन्च होगा।
 

Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  5. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  6. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  8. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  9. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  10. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.