शाओमी मी 6 स्मार्टफोन इन देशों में नहीं होगा लॉन्च

शाओमी मी 6 स्मार्टफोन इन देशों में नहीं होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी ने 2015 में अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में बिजनेस की शुरुआत की थी
  • वांग ज़ियांग ने कहा, विकसित मार्केट में फिलहाल कदम रखने की नहीं है योजना
  • साफ है कि शाओमी मी 6 अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में नहीं लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
शाओमी ने 2015 में अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में बिजनेस की शुरुआत की थी। कंपनी इन जगहों पर पावर बैंक और ऑडियो एक्सेसरी प्रोडक्ट बेचती है। इसके बाद 2016 में कंपनी ने अमेरिका में मी बॉक्स को पेश किया, लेकिन इन मार्केट तक शाओमी के स्मार्टफोन नहीं पहुंचे। अब कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट वांग ज़ियांग ने कहा है कि फिलहाल कंपनी की अमेरिकी या यूरोपीय स्मार्टफोन मार्केट में कदम नहीं रखने की कोई योजना है। इससे साफ है कि शाओमी मी 6 अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में नहीं लॉन्च किया जाएगा।

एनगैजेट को दिए इंटरव्यू में वांग ज़ियांग ने कहा, "शाओमी अभी उन 30 देशों पर ध्यान केंद्रित रखेगी जहां पर वह पहले से काम कर रही है। अभी वह इन मार्केट में ऑपरेशन और विस्तार को लेकर पूरी तरह से व्यस्त है।" उन्होंने पुष्टि की कि शाओमी मी 6 को अमेरिका या यूरोप में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, ज़ियांग ने अमेरिकी मार्केट में कदम रखने की उम्मीदों को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है। उन्होंने सीनेट से एक अलग इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी मार्केट में हमारे स्मार्टफोन 2019 तक आ जाएंगे।

एक अलग इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कंपनी भारत, यूक्रेन, इंडोनेशिया और म्यनमार जैसे मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। और वह इन मार्केट पर अभी ध्यान केंद्रित रखेगी। ज़ियांग ने कहा, "विकसित मार्केट में प्रोडक्ट उतारने के लिए हम हड़बड़ी में नहीं हैं।"

बता दें कि शाओमी मी 6 को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Mi 6 की सबसे अहम खासियतों में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप हैं। अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट को तो अभी शाओमी के फोन के लिए इंतज़ार करना होगा, लेकिन भारतीय मार्केट में शाओमी मी 6 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3350 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  4. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  5. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  6. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
  7. सिंगल चार्ज में 44 घंटे चलने वाले Redmi Buds 8 लॉन्च, 50dB ANC के साथ गजब हैं फीचर्स
  8. 15 साल बाद Tim Cook छोड़ेंगे Apple का CEO पद, अब ये शख्स संभालेगा जिम्मेदारी
  9. स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
  10. 13 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi A7 भारत में Redmi A7 Pro के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »