शाओमी मी 6 को 19 अप्रैल को लॉन्च किए जाने से पहले टीज़र ज़ारी

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2017 13:26 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले शाओमी मी 6 के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं
  • स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर तरह-तरह दावे किए जा चुके हैं
  • इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगी
कयासों के लंबे दौर के बाद शाओमी ने साफ कर दिया है कि उसका फ्लैगशिप शाओमी मी 6 स्मार्टफोन 19 अप्रैल को लॉन्च होगा। शाओमी मी 6 स्मार्टफोन को 19 अप्रैल को चीन की राजधानी बीजिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जिमनैज़ियम में पेश किया जाएगा। शाओमी के लॉन्च इवेंट में हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा किया जाएगा। शाओमी ने अब अपनी चीनी वेबसाइट पर एक टीज़र जारी किया है जिससे शाओमी मी 6 के जल्द ही आने की पुष्टि हुई है।

टीज़र में लिखा है, "आपने 203 दिनों का इंतज़ार किया, हमने सात साल का।" इस टीज़र से हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, सिर्फ लॉन्च तारीख की एक बार और पुष्टि हुई है।
Advertisement

लॉन्च से पहले शाओमी मी 6 के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर तरह-तरह दावे किए जा चुके हैं। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगी। बताया गया है कि मी 6 कई मामले में शाओमी मी 5 का अपग्रेड होगा। इसमें डुअल-कर्व्ड एज डिस्प्ले होने की संभावना है, कम से कम प्रीमियम वेरिएंट में।

सोशल मीडिया साइट से हैंडसेट की कीमत के बारे में भी जानकारी मिली है। शाओमी मी 6 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,199 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) और 2,599 चीनी युआन (करीब 24,300 रुपये) होगी। वहीं, शाओमी मी 6 प्लस के तीन वेरिएंट होंगे- 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। इन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये), 3,099 चीनी युआन (करीब 28,990 रुपये) और 3,699 चीनी युआन (करीब 34,600 रुपये) होगी। गौर करने वाली बात है कि पिछले महीने कीमत और स्टोरेज को लेकर थोड़े अलग दावे किए गए थे।
Advertisement

शाओमी मी 6 में 5.1 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। कैमरे के तौर पर फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इसमें मौज़ूद 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम रहेगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, शाओमी मी 6 प्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा दिए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  2. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  4. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  5. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  7. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  8. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  9. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  10. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.