शाओमी एमआई 5 में है 16 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2016 12:42 IST
शाओमी ने बुधवार को चीन के बीजिंग में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में अपना बहुतप्रतीक्षित स्मार्टफोन एमआई 5 लॉन्च कर दिया। इससे पहले शाओमी ने इसी इवेंट में एमआई 4 एस स्मार्टफोन पेश किया था।
 
कंपनी ने शाओमी एमआई 5 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। एमआई 5 के स्टैंडर्ड एडिशन में 3 जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, हाई वेरिएंट में 3जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत करीब 21 हजार रुपये (1,999 चीनी युआन), हाई वेरिएंट की कीमत करीब 24 हजार रुपये (2,299 चीनी युआन) जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत लगभग 28 हजार रुपये (2,699 चीनी युआन) रखी गई है।
Advertisement

शाओमी 4एस की तरह ही एमआई 5 भी चीन में एक मार्च से मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन शाओमी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के चीन के बाहर बिकने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फोन ब्लैक, व्हाइट, गोल्ड और रोज कलर में उपलब्ध होगा। शाओमी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाजार में पहले स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के तौर पर पेश कर रही है।
 

कंपनी ने लॉन्च इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की तुलना ऐप्पल के आईफोन 6एस से की है। कंपनी ने फोन के रियर कैमरा सेंसर की तुलना भी सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और आईफोन 6एस की है। लॉन्च इवेंट में शाओमी ने एमआई 5 की निर्माण प्रकिया की भी जानकारी दी। शाओमी के प्लैगशिप में सबसे बड़ी खासियत इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर का होना है। स्क्रीन के नीचे ही फोन में एक फिजिकल होम बटन है।
Advertisement

दो नैनो डु्अल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम  स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल है। रियर कैमरा में भी 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्ला, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरा में एफ/2.0 अपर्चर है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वजन 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है।

फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.