शाओमी एमआई 5 और रेडमी नोट 3 आज बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेंगे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2016 10:47 IST
शाओमी एमआई 5 और रेडमी नोट 3 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। शाओमी एमआई 5 और शाओमी रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन बुधवार को सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली सेल में बिना रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध होंगे। यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक चलेगा। एमआई 5 जहां एमआईडॉटकॉम पर तो रेडमी नोट 3 एमआईडॉटकॉम, अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने भारत में शाओमी एमआई 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।

नैनो डुअल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 अपर्चर है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करती है।

शाओमी रेडमी नोट 3 को भारत में अप्रैल महीने के अंत में लॉन्च किया था। भारत में के रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट मिलते हैं जिनके रैम और स्टोरेज अलग-अलग हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ। 2 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये।
Advertisement

एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में दो 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4050 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। यूज़र एक घंटे चार्ज़ करके हैंडसेट में 50 फीसदी बैटरी पावर पा सकते हैं। शाओमी रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसका डाइमेंशन 150x76x8.65 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.