शाओमी एमआई5 स्मार्टफोन नहीं हो रहा है सोमवार को लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2015 13:57 IST
शाओमी ने जैसे ही सोमवार (19 अक्टूबर) को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया। इसके बाद से ही एमआई 5 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला। कंपनी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 को लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है।

शाओमी के सह-संस्थापक और प्रेसिडेंट लिन बिन ने मीडिया रिपोर्ट्स पर चुटकी लेते हुव अपने वीबो पोस्ट में लिखा, "Not mi 5, notebooks, watches, plates, rice cookers, inflatable doll, nor bicycles, cars, aircraft, bombs, UFO"।

पिछले हफ्ते शाओमी द्वारा रिलीज की गई टीज़र इमेज में लिखा था, "द नेक्स्ट जेनरेशन ऑफ न्यू कॉन्फ्रेंस"। कंपनी ने हालांकि कहीं भी स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ओर इशारा नहीं किया था।

वहीं, शाओमी के सीईओ और चेयरमैन ली जुन ने वीबो पर एक अलग तस्वीर शेयर की है। इससे पता चला है कि कंपनी का अगला डिवाइस फोटोग्राफरों के लिए है। इसमें एक कैमरे और लैंस की तस्वीर है। इसके अलावा एक टैगलाइन दिया गया है, "बेहतर लैंस और बॉडी अलग से''। यह इशारा कर रहा है कि शाओमी अब कैमरा लॉन्च केरगी। वैसे, हमें आधिकारिक पुष्टि के लिए सोमवार को होने वाले इवेंट का इंतज़ार करना होगा।
गौरतलब है कि शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 4 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। यह देखते हुए ऐसा लगता है कि कंपनी अपने नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को डेवलप में थोड़ा ज्यादा वक्त ले रही है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा। डिवाइस में 4 जीबी का रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू भी मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.3 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। स्मार्टफोन 16 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 3030 एमएएच की बैटरी भी। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए भी सपोर्ट मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.