शाओमी का इवेंट 19 अक्टूबर को, एमआई 5 हो सकता है लॉन्च

शाओमी का इवेंट 19 अक्टूबर को, एमआई 5 हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी ने 19 अक्टूबर को होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस इवेंट में कंपनी के नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की पहली झलक देखने को मिलेगी।

चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इवेंट की घोषणा सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर की और साथ में लॉन्च की तारीख के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किसी डिवाइस को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई इशारा नहीं किया है। शाओमी इस इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन एमआई बैंड भी पेश कर सकती है।

शाओमी एमआई 4 को पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था। यह देखते हुए अगले इवेंट में नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की संभावना बढ़ जाती है। 19 अक्टूबर का आयोजित होने वाला इवेंट उन पुराने दावों को भी सही ठहराता है जिनमें कहा गया था कि शाओमी एमआई 5 नवंबर महीने में उपलब्ध होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा। डिवाइस में 4 जीबी का रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू भी मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.3 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। स्मार्टफोन 16 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 3030 एमएएच की बैटरी भी। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए भी सपोर्ट मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।

हाल ही में एक टिप्सटर ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए दावा किया कि शाओमी के एमआई 5 स्मार्टफोन में ''अल्टासॉनिक फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन'' होगा जिसे क्वालकॉम ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। याद रहे कि क्वालकॉम ने अपने नए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन सिस्टम को इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में पेश किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  2. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  3. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  4. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  6. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  7. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  8. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  9. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  10. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »