शाओमी एमआई 5 'एक महीने के अंंदर' भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मार्च 2016 10:14 IST
शाओमी ने गुरुवार को ही भारत में अपना रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस लॉन्च के साथ ही शाओमी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 के अगले महीने भारत में लॉन्च का ऐलान भी कर दिया। शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट ह्यूगो बारा ने लॉन्च इवेंट में जोर देते बिना किसी तारीख की पुष्टि करते हुए कहा कि हम शाओमी एमआई 5 के अगले महीने भारत लाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

ह्यूगो ने कहा कि 'एक महीने' में शाओमी एमआई 5 भारत में लॉन्च होगा।
Advertisement

इसके साथ ही इस दिग्गज चीनी कंपनी ने शाओमी एमआई ब्लूटूथ स्पीकर भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने की घोषणा की। इस स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये है और इसके होली के आसपास बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह ब्लूटूथ स्पीकर ब्लू, गोल्ड और पिंक कलर में बाजार में मिलेगा।


यदि भारत में शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन अप्रैल तक लॉन्च हो जाता है तो भारत चीन के बाद फ्लैगशिप स्मार्टफोन बेचने वाला पहला बाजार बन जाएगा। बारा ने यह भी खुलासा किया कि सोमवार को चीन में हुई सेल के दौरान शाओमी एमआई 5 के लिए बड़ी संख्या में करीब 1.6 करोड़ रजिस्ट्रेशन किये गए।

इससे पहले बारा ने पुष्टि की थी कि एमआई 5 स्मार्टफोन को कंपनी के मुख्य बाजारों में पहले लॉन्च किया जाएगा। बारा ने ब्राजील, चीन, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपींस में सबसे पहले इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को उपलब्ध कराने की बात कही थी। उन्होंने इशारा किया था कि कंपनी अपने बाजार को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है लेकिन फिलहाल उसका पूरा ध्यान इन मुख्य बाजारों पर ही है।
Advertisement

अब बात एमआई ब्लूटूथ स्पीकर की, यह डिवाइस एल्युमिनियम बॉडी का बना है और इसका वजन 270 ग्राम है। इस स्पीकर में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और बिल्ट-इन माइक्रोफन भी है। यूजर बिना स्मार्टफोन पर स्विच किये बिना ही इससे ऑटोमेटिक कॉल ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि एमआई ब्लूटूथ स्पीकर से लगातार 8 घंटे तक म्यूजिक बजाया जा सकता है।
Advertisement

कंपनी ने शाओमी एमआई5 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। एमआई5 के स्टैंडर्ड एडिशन में 3 जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, हाई वेरिएंट में 3जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत करीब 21 हजार रुपये (1,999 चीनी युआन), हाई वेरिएंट की कीमत करीब 24 हजार रुपये (2,999 चीनी युआन) जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत लगभग 28 हजार रुपये (2,699 चीनी युआन) रखी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.