शाओमी एमआई 5 की तस्वीरें लीक, होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2015 16:35 IST
शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की कुछ तस्वीरें फिर लीक हुई हैं। इनमें हैंडसेट का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है।

फ्रंट पैनल की लीक हुई तस्वीरों में शाओमी एमआई 5 का डिस्प्ले साफ दिख रहा है और इससे हैंडसेट में होम बटन मौजूद होने की भी पुष्टि हुई है। इसे लेकर पहले भी दावे किए जा चुके हैं कि डिस्प्ले के नीचे मौजूद फ़िजिकल होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करेगा। लीक हुई तस्वीरों में कथित तौर पर एमआई 5 के घुमावदार किनारे भी नज़र आ रहे हैं।
Advertisement

जैसा कि पुरानी रिपोर्ट में कहा गया है, यह स्मार्टफोन बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। एक और तस्वीर में एमआई 5 का फ्रंट पैनल कनेक्टर भी नज़र आ रहा है। नई तस्वीरों को गिज़मोचाइना द्वारा जारी किया गया है।

हाल ही में एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया था कि शाओमी अपने एमआई 5 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। एक की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,800 रुपये) होगी और दूसरे की 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये)। इस रिपोर्ट में एमआई 5 में प्रेशर सेंसेटिव टच स्क्रीन होने का भी दावा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि एक पुरानी रिपोर्ट में भी शाओमी एमआई5 में ऐप्पल के 3डी टच जैसी तकनीक इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया था। इस टिप्सटर ने बताया है कि एमआई 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने भले ही अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट एमआई 5 के लॉन्च की तारीख खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर बार-बार दावा कर रही है कि यह एक बेहतरीन डिवाइस होगा जिसके लिए इंतज़ार करना सही फैसला है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें शाओमी एमआई 5 को अगले साल 21 जनवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना जताई गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.