शाओमी का नया स्मार्टफोन एमआई 4एस लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी का नया स्मार्टफोन एमआई 4एस लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
बुधवार को शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन एमआई 4एस चीन के बीजिंग में लॉन्च कर दिया। शाओमी एमआई4 एस की बिक्री चीन में 1 मार्च से शुरू होगी। फोन की कीमत करीब 18 हजार रुपये (1699 चीनी युआन) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, पर्पल और व्हाइट कलर में मिलेगा।

शाओमी एमआई 4एस के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह एमआईयूआई आधारित एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में (1080x1920 पिक्सल) 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। डेनसिटी 441 पीपीआई है। एड्रेनो 418 जीपीयू के साथ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी की है। हैंडसेट में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करना है। इसका यह खास फीचर इसे शाओमी के बाकी स्मार्टफोन एमआई4, एमआई4आई और एमआई 4सी से बेहतर बनाता है।  

नए शाओमी स्मार्टफोन में डुअलटोन अलईडी फ्लैश और फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस फीचर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

एमआई 4एस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और टाइप-सी यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिये गए हैं। बैटरी 3260 एमएएच की है और यह क्वालकॉम की क्विक चार्ज 2.0 टेकनोलॉजी को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »