शाओमी एमआई 4सी होगा 22 सितंबर को लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 11 सितंबर 2015 11:30 IST
शाओमी अपने एमआई 4 हैंडसेट का नया वेरिएंट एमआई 4सी 22 सितंबर को लॉन्च करेगी। ऐसा दावा एक नई रिपोर्ट में किया गया है। इससे पहले भी शाओमी एमआई 4सी स्मार्टफोन को लेकर कई जानकारियां सार्वजनिक हो चुकी हैं।

शाओमी के ज़्यादातर डिवाइस की तरह एमआई 4सी को भी सबसे पहले चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गिज़मोचाइना ने बताया है कि चीन में लॉन्च किए जाने के बाद डिवाइस को अन्य देशों में पेश किया जाएगा।
Advertisement

शाओमीटुडे ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन सिक्योरिटी के मद्देनज़र इंफ्रारेड पोर्ट के साथ आएगा। कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस एमआई 4 और बजट स्मार्टफोन एमआई 4आई के बीच की होगी। हाल ही में कथित तौर पर शाओमी एमआई 4सी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हुई थी। इसके जरिए यह जानकारी सामने आई कि डिवाइस में स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2जीबी का रैम, 16जीबी स्टोरेज और 3080 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है। रिटेल बॉक्स पर 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे को भी लिस्ट किया गया है।

शुरुआती रिपोर्ट को सही मानें तो शाओमी एमआई 4सी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। हैंडसेट कंपनी के कस्टमाइज़्ड रॉम एमआईयूआई पर चलेगा। संभव है कि हाल में रिलीज किए गए एमआईयूआई 7 बिल्ड पर।
Advertisement

वैसे, इन जानकारियों को लीक और कयास ही माना जाए तो बेहतर है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.