Xiaomi Mi 4 का 64GB वेरिएंट इस शुक्रवार 2,000 रुपये सस्ता

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 24 सितंबर 2015 11:24 IST
शाओमी इंडिया (Xiaomi India) ने वादा किया था कि वह भारतीय मार्केट में एक साल पूरे होने का जश्न अपने कस्टमर्स के साथ मिलकर मनाएगी। कंपनी ने कहा था कि वह 22-28 जुलाई के बीच हर दिन अपने कंज्यूमर के लिए एक सरप्राइज़ ऑफ़र पेश करेगी। इसी वादे को निभाते हुए कंपनी ने एमआई 4 (Mi 4) हैंडसेट के 64GB वेरिएंट को 2000 रुपये सस्ता किया है। यह ऑफ़र एक्सक्लूसिव तौर से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि एमआई 4 64GB (Mi 4 64GB) की कीमत 19,999 रुपये है, जबकि आज यह 2,000 रुपये सस्ता होकर 17,999 रुपये में मिलेगा। यह ऑफर सिर्फ़ 24 घंटे के लिए है।

याद हो कि Xiaomi India ने 22 जुलाई को भारत में एमआई 4आई (Mi 4i) स्मार्टफोन के 32GB वेरिएंट को लॉन्च करके अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत की थी। यह हैंडसेट 28 जुलाई से 14,999 रुपये में मिलेगा।  

वहीं, Mi 4 के 64जीबी वेरिएंट की कीमत जून महीने में 19,999 रुपये की गई थी, जबकि लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 23,999 रुपये थी।

शाओमी एमआई 4 (Xiaomi Mi 4) कंपनी के MIUI 6 स्किन पर चलता है, जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर बेस्ड है। हैंडसेट में 2.5GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 801 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ है 3GB का रैम(RAM)। Mi 4 में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है, जिस पर JDI OGS फुल लेमिनेशन का भी इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi Mi 4 का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन में 3080mAh की Li-ion बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  2. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  3. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  5. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  6. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  7. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  8. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  9. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  10. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.