Xiaomi Mi 11 फोन आज होगा ग्लोबल लॉन्च, 108MP कैमरा फोन का लॉन्च इवेंट मोबाइल पर देखें लाइव

Mi 11 स्मार्टफोन को आज यानी 8 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जाना है। भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसे आप कंपनी के यूट्यूब चैनल व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 फरवरी 2021 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 चीन में हो चुका है लॉन्च
  • मी 11 में दी गई है 4,600 एमएएच की बैटरी
  • फोन में मौजूद है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Mi 11 स्मार्टफोन में 6.81-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है

Mi 11 स्मार्टफोन को आज ग्लोबली लॉन्च किया जाना है, यह लॉन्च इवेंट आज शाम 5.30 बजे शुरू होगा। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्च से पहले पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च हो चुका है। चीन में इस फोन की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, ग्लोबल लॉन्च से इसकी ग्लोबल कीमत की जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई थी। टिप्सटर के अनुसार मी 11 की कीमत यूरोप में EUR 799 (लगभग 69,800 रुपये) से शुरू होगी। हालांकि, यह जानकारी कितनी सही है, इसका खुलासा अब से कुछ देर बाद हो जाएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मी 11 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट  व ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108-मेगापिक्सल का है।
 
 

Mi 11 Global launch details: How to watch live stream, expected price

Mi 11 स्मार्टफोन को आज यानी 8 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जाना है। भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसे आप कंपनी के यूट्यूब चैनल व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं। कंपनी ने इस फोन के लिए #MovieMagic​ हैशटैग दिया है। फोन की कीमत की बात करें, तो Xiaomi Mi 11 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 3,999 चीनी युआन (लगभग 45,000 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 48,300 रुपये) है। इसका एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी है, जिसकी कीमत 4,699 चीनी युआन (लगभग 52,800 रुपये) है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक टिप्सटर सुधांशू के अनुसार मी 11 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 799 (लगभग 69,800 रुपये) से शुरू होगी। जबकि फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 899 (लगभग 78,500 रुपये) होगी।
 

Mi 11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Xiaomi Mi 11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है और इसमें 6.81-इंच 2K डब्ल्यूक्यूएचडी (1,440x3,200 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,500 निट्स है और यह 5000000: 1 कंट्रास्ट रेशियो और 515 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। होल-पंच डिज़ाइन के साथ इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट शामिल है, जो उपयोग के आधार पर 30Hz तक भी नीचे जा सकती है। पैनल का टच सेंपलिंग रेट 480 हर्ट्ज़ है।
Advertisement

Mi 11 का डिस्प्ले DCI-P3 कलर गैमट ​​के साथ-साथ HDR10+ और मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (MEMC) को भी सपोर्ट करता है, जो कि OnePlus 8 Pro में पहले देखा जा चुका है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और ब्राइटनेस लेवल सेट करने के 8,192 लेवल हैं। Xiaomi का दावा है कि Mi 11 ने DisplayMate से A+ रेटिंग हासिल की है।

Mi 11 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट है, जिसे 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

मी 11 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.85 लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और 1.6 माइक्रोन के पिक्सल साइज के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा, 1/1.33 इंच के प्राइमरी कैमरा सेंसर को iPhone 12 में शामिल सेंसर से 3.7 गुना बड़ा माना जा रहा है और यह iPhone 12 Pro Max के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साइज़ से दोगुना है। इसे 8K वीडियो तक कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Mi 11 के कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल है, जिसमें 123 डिग्री का फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) है। इसके अलावा, एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है, जिसकी फोकल लेंथ 50 मिलीमीटर है। Xiaomi ने लो-लाइट वीडियो कैप्चर करने के लिए एक खास फीचर भी विकसित किया है।
Advertisement

शाओमी ने मी 11 पर 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज की पेशकश की है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, इन्फ्रारेड (आईआर) और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है जो हरमन कार्डन ऑडियो द्वारा सपोर्टेड हैं। इसके अलावा, आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग का काम भी करता है।
Advertisement

Xiaomi Mi 11 में 4,600mAh की बैटरी शामिल है, जो Mi TurboCharge 55W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन 8.06 एमएम मोटाई और 196 ग्राम वज़न के साथ आता है। हालांकि, इसके वीगन लेदर वाले वर्ज़न की मोटाई 8.56 एमएम और वज़न 194 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.