108MP कैमरा वाले Xiaomi Mi 10i 5G फोन की भारत में बंपर बिक्री, कंपनी ने Rs 400 करोड़ के फोन बेचें

Mi 10i को भारत में 20,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 फरवरी 2021 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Mi 10i लॉन्च के तीन हफ्तों के भीतर 400 करोड़ रुपये के फोन बेचें
  • पहली सेल में बेचे थे 200 करोड़ वैल्यू के स्मार्टफोन
  • Mi 10i की भारत में कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है

Mi 10i की भारत में कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है

Xiaomi के भारत में लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 10i को जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है। यह हम नहीं फोन की बिक्री के आंकड़े बता रहे हैं। कंपनी ने साझा किया है कि लॉन्च होने के 3 हफ्तों के भीतर 400 करोड़ रुपये कीमत के Mi 10i स्मार्टफोन बेच दिए हैं। बता दें कि पिछले महीने हुई पहली सेल में 200 करोड़ रुपये की वैल्यू के Mi 10i स्मार्टफोन बेचे जाने का दावा किया गया था।

Xiaomi  ने ट्वीट करते हुए बताया है कि लॉन्च होने के तीन हफ्तों के भीतर कंपनी ने 400 करोड़ रुपये कीमत के Mi 10i स्मार्टफोन बेच दिए हैं। बता दें कि फोन की पहली ऑनलाइन सेल 7 जनवरी को हुई थी और सेल के बाद शाओमी ने बयान दिया था कि उस सेल में 200 करोड़ वैल्यू के स्मार्टफोन बेचे गए थे। 
 


Mi 10i को भारत में 20,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन को पैसिफिक सनराइज़, मिडनाइट ब्लैक और अटलांटिक ब्लू कलर ऑप्शन पर बेचा जाता है।

 

Mi 10i specifications

Mi 10i में 6.67-inch full-HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल्स है। फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले है। फोन में 8nm बेस्ड क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC के साथ Adreno 619 GPU है। फोन में 8जीबी तक रैम और 128जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप है। इसमें Samsung HM2 सेंसर है जो 1/1.52 सेंसर साइज, 9 इन 1 पिक्सल बिनिंग, 2.1um सुपर पिक्सल और f/1.75 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस भी है।
Advertisement

फोन के रियर कैमरा में आको सिक्स लॉन्ग एक्सपोजर मोड्स, एचडीआर, गूगल लेंस, नाइट मोड 2.0, प्रो मोड, पनोरमा, रॉ मोड और 4k वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिल रहे हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.45 अपर्चर और 1.0 माइक्रोन पिक्सल साइज़ के साथ आता है। फ्रंट कैमरा में नाइट मोड 1.0, एआई ब्यूटीफाई, एआई पोर्टेट मोड, फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Very good battery life
  • Strong overall performance
  • 3.5mm audio socket, notification LED
  • Bad
  • Camera quality needs improvement
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.