चाइनीज मोबाइल कंपनी Xiaomi के मनु कुमार जैन भारत में ED के सामने पेश नहीं हुए, मांगा और वक्‍त

जैन ने बुधवार को ED के सामने पेश होने में असमर्थता जताई। उन्‍होंने जांच में शामिल होने के लिए और समय मांगा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 19:28 IST
ख़ास बातें
  • FEMA के प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़े एक केस में उन्‍हें बुलाया गया था
  • मनु ने बुधवार को ईडी के सामने पेश होने में असमर्थता जताई
  • उन्‍होंने कुछ और वक्‍त दिए जाने की बात कही है

पिछले साल दिसंबर में इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने चीनी मोबाइल कंपनियों Xiaomi, Oppo, OnePlus और कुछ अन्य चीनी फिनटेक फर्मों को सर्च किया था।

Photo Credit: Reuters

चीनी मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) के ग्‍लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन बुधवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं हो सके। उन्होंने जांच में शामिल होने के लिए और समय देने का अनुरोध किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने फॉरन एक्‍सचेंज मैनेजमेंट एक्‍ट (FEMA) के प्रावधानों के उल्लंघन से संबंधित एक मामले में Xiaomi की इंडिया इकाई के पूर्व हेड, मनु कुमार जैन को तलब किया है। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट द्वारा भेजे गए इस मामले की ED जांच कर रही है।

न्‍यूज एजेंसी ANI को सूत्रों ने बताया है कि जैन ने बुधवार को ED के सामने पेश होने में असमर्थता जताई। उन्‍होंने जांच में शामिल होने के लिए और समय मांगा है। बताया जा रहा है कि अब ED जैन को नया समन जारी करेगा। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट को लगता है कि शाओमी ने फेमा का उल्लंघन किया है। ईडी यह जांच करेगा कि क्‍या वाकई कंपनी ने ऐसा किया है। 

पिछले साल दिसंबर में इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने चीनी मोबाइल कंपनियों Xiaomi, Oppo, OnePlus और कुछ अन्य चीनी फिनटेक फर्मों को सर्च किया था। कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कंपनियों से संबंधित परिसरों की तलाशी ली गई थी। 

ED के सूत्रों ने बताया है कि शाओमी को लेकर जांच एक हजार करोड़ रुपये से जुड़ी है। ED ने अपनी जांच में पाया है कि Xiaomi ने संबंधित उद्यमों के साथ लेनदेन के प्रकटीकरण के लिए रेगुलेटरी आदेश का पालन नहीं किया था। शाओमी के बहीखातों में विदेशी निधियों को शामिल किया गया है, लेकिन पता चला है कि जिस सोर्स से इस तरह का पैसा मिला, वो डाउटफुल है। कथित तौर पर ऋणदाता की कोई साख नहीं है। यह रकम करोड़ों रुपये की है, जिस पर ब्‍याज खर्च का दावा भी किया गया है। 
Advertisement

बहरहाल, इस मामले में बुधवार को शाओमी के ग्‍लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने जांच में शामिल होने के लिए और समय देने का अनुरोध किया है। ईडी की तरफ से अब जैन को एक नया समन जारी किया जाएगा और उन्‍हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi, Manu Kumar Jain, ED, Income Tax departement, FEMA

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.