भारत में Xiaomi ने बेचें सबसे ज्यादा स्मार्टफोन , OnePlus ने दर्ज की सबसे ज्यादा ग्रोथ

Counterpoint मार्केट रिसर्च फर्म की एक नई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि 2021 की पहली तिमाही में भारत में 38 मिलियन यूनिट्स की शिपमेंट हुई।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 मई 2021 11:30 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने साल की पहली तिमाही में 52 प्रतिशत ग्रोथ के साथ पहली जगह बनाई
  • 48 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Apple प्रीमियम सेग्मेंट में सबसे ऊपर
  • OnePlus ने भी Q1 2021 के YoY में 300 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की

Counterpoint ने कहा कि भारत में शिप किए गए पांच में से 10 मॉडल शाओमी के थे।

भारत की स्मार्टफोन शिपमेंट ने इयर ऑन इयर (YoY) में 23 प्रतिशत की बढोत्तरी दर्ज की है। Counterpoint मार्केट रिसर्च फर्म की एक नई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि 2021 की पहली तिमाही में भारत में 38 मिलियन यूनिट्स की शिपमेंट हुई। शाओमी ने इस मामले में 26 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ बाजी मारी है। वहीं 52 प्रतिशत ग्रोथ के साथ सैमसंग टॉप 5 ब्रांड्स में सबसे ऊपर रही।

Counterpoint ने कहा कि भारत में शिप किए गए पांच में से 10 मॉडल शाओमी के थे। OnePlus ने 2021 के Q1 में 5जी स्मार्टफोन की शिपमेंट 33 प्रतिशत शेयर हासिल किया और आगे रही। जबकि रियलमी ने इसी सेग्मेंट में सबसे सस्ते 5जी फोन निकाले।

Counterpoint's द्वारा जारी भारतीय स्मार्टफोन शिपमेंट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार शाओमी ने फिर से टॉप किया। इसने 26 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया और 2021 के Q1 में 4 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। इसमें सबसे ज्यादा Redmi 9 series के फोन रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि Redmi 9A इस तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन रहा। वहीं Mi 10i ने भी अच्छा परफॉर्म किया है।

वहीं दूसरी तरफ सैमसंग ने इस साल की पहली तिमाही में 52 प्रतिशत के साथ ग्रोथ में पहली जगह बनाई है। इस बार सैमसंग ने बजट सेग्मेंट में फोकस किया और Galaxy M02 जैसी नई बजट सीरीज लाकर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की। Galaxy M02 7,499 रुपये की कीमत में उतारा गया था। 2021 के पहले क्वार्टर में कंपनी का मार्केट शेयर 20 प्रतिशत रहा। वहीं Galaxy-A और Galaxy M-series भी अच्छा कर रही हैं। वहीं सीरीज Galaxy S21 (69,999 रुपये) जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन वक्त से पहले लॉन्च करने का भी सैमसंग को काफी फायदा मिला।  

इसके अलावा तीन और ऐसे ब्रांड रहे जिन्होंने टॉप पांच में अपनी जगह बनाई। ये हैं- Vivo, Realme और Oppo के स्मार्टफोन। विवो ने YoY में 16 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की और 2021 Q1 में तीसरे स्थान पर रही। वहीं रियलमी ग्रोथ के मामले में 4 प्रतिशत लुढक गई मगर 11 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ चौथे स्थान पर रही। ओप्पो ने 12 प्रतिशत की ग्रोथ की और 2021 Q1 में 11 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया।
Advertisement

Apple को इन टॉप पांच ब्रांड्स के साथ रैंक नहीं किया गया। कंपनी ने Q4 2020 की अपनी गति को आगे बढाते हुए Q1 2021 में 207 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज की। इस ब्रांड ने 48 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ प्रीमियम सेग्मेंट में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी। इसमें iPhone 11 (58,400) की काफी मांग रही। वहीं iPhone SE (2020) भी डिमांड में रहा। Counterpoint के अनुसार Apple ने लगातार दो तिमाहियों में पहली बार 1 मिलियन से ज्यादा शिपमेंट रजिस्टर किए।  

OnePlus ने भी Q1 2021 के YoY में 300 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की। इसका कारण रहा OnePlus Nord (₹ 29,999) जो कि इस क्वार्टर का बेस्ट सेलिंग 5जी स्मार्टफोन रहा। वहीं OnePlus 8T (38,999 रुपये) को भी समान रेस्पोन्स मिला था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Counterpoint, Counterpoint Research, Xiaomi, Xiaomi growth
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  4. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  7. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  8. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.