Mi Watch Lite 120 से भी ज्यादा वॉच फेस के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Mi Watch Lite को Mi.com की ग्लोबल साइट पर लिस्ट किया गया है। वियरेबल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी वेबसाइट पर लिस्ट है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2020 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Mi Watch Lite में मौजूद है 1.4 इंच (320x320 पिक्सल) वर्गाकार एलईडी डिस्प्
  • मी वॉच लाइट को फुल चार्ज होने में लगेंगे केवल 2 घंटे
  • मी वॉच लाइट में 11 स्पोर्ट्स मोड्स हैं

Mi Watch Lite स्ट्रैप 5 कलर ऑप्शन में आते हैं, वो हैं पिंक, आइवरी, ऑलिव, नेवी ब्लू और ब्लैक।

Mi Watch Lite को आखिरकार कई लीक्स के बाद आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया है। मी वॉच लाइट चीन में नवंबर में लॉन्च हुई Redmi Watch का रीब्रांडेड वर्ज़न लगता है। यह वियरेबल शाओमी की ग्लोबल साइट पर लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन अभी इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है। रेडमी वॉच की कीमत की बात करें, तो यह वॉच चीन में CNY 299 (लगभग 3,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, मी वॉच की ग्लोबली कीमत भी इसके आसपास होनी चाहिए।

Mi Watch Lite को Mi.com की ग्लोबल साइट पर लिस्ट किया गया है। वियरेबल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी वेबसाइट पर लिस्ट है। मी वॉच लाइट स्ट्रैप 5 कलर ऑप्शन में आते हैं, वो हैं पिंक, आइवरी, ऑलिव, नेवी ब्लू और ब्लैक।  
 

Mi Watch Lite specifications, features

शाओमी की नई मी वॉच लाइट में 1.4 इंच (320x320 पिक्सल) वर्गाकार एलईडी डिस्प्ले के साथ 323पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और कम से कम 350 निट्स अडैप्टिव ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा इसमें 230 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जो कि फुल चार्ज होने में 2 घंटे तक का ही समय लेती है। बताया गया है कि स्टैंडर्ड इस्तेमाल में यह वॉच 9 दिन तक का है बैटरी बैकअप देती है, जबकि लगातार जीपीएस मोड के साथ इसका इस्तेमाल आप 10 घंटे तक कर सकते हैं। मी वॉच लाइट में 11 स्पोर्ट्स मोड्स हैं, जिसमें आउटडोर साइकलिंग, इनडोर साइक्लिंग, आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, वॉकिंग, ओपन वॉटर स्विमिंग, पूल में स्विमिंग, क्रिकेट, ट्रेकिंग, ट्रायल रन, वॉकिंग, इनडोर रनिंग और फ्री एक्टिविटी शामिल है।

सेंसर की बात करें, तो इसमें जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनास, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, सिक्स-एक्सिस सेंसर, एल-सेंसर, बैरोमीटर और कम्पास मौजूद हैं। डायमेंशन की बात करें, तो इस वॉच में 41x35x10.9mm और मी वॉच लाइट का वज़न स्ट्रैप के साथ 35 ग्राम है। एंड्रॉयड यूज़र्स को इस वॉच को डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए Xiaomi Wear ऐप की आवश्यकता पड़ेगी, जबकि आईओएस यूज़र्स Xiaomi Wear Lite ऐप के माध्यम से इसे कनेक्ट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.