Redmi 9A नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

भारत में Redmi 9A के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः 6,799 रुपये और 7,499 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9A को चीन में 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है
  • 4 जीबी रैम के साथ लैस आता है नया वेरिएंट
  • भारत में अधिकतम 3 जीबी रैम के साथ आता है रेडमी 9ए

Redmi 9A की भारत में कीमत 6,799 रुपये से शुरू होती है

Redmi 9A को चीन में जुलाई में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया था, जिनमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल थे। अब, चीनी कंपनी ने चीन में एक नया कॉन्फिगरेशन लॉन्च कर दिया है, जिसमें 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी। फिलहाल इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि यह नया वेरिएंट भारतीय बाज़ार के लिए आएगा या नहीं। फोन को इस महीने की शुरुआत में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ भारत में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi 9A 4GB RAM, 128GB storage model price, availability

इस नए Redmi 9A वेरिएंट के लॉन्च की पुष्टि Xiaomi ने Redmi के Weibo अकाउंट के जरिए की है। नए 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 799 चीनी युआन (लगभग 8,600 रुपये) है और यह कल से चीन में Mi.com के जरिए से बेचा जाएगा। यह अन्य मॉडल की तरह स्काई ब्लू, सैंड ब्लैक और लेक ग्रीन रंग विकल्पों में आता है। याद दिला दें कि इसका मौजूदा 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 499 चीनी युआन (लगभग 5,300 रुपये) और 599 चीनी युआन (लगभग 6,400 रुपये) कीमत में आते हैं।
Advertisement

भारत में Redmi 9A के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः 6,799 रुपये और 7,499 रुपये है। Xiaomi कल भारत में Redmi 9i लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस पर कोई शब्द नहीं है कि यह नया रेडमी 9ए विकल्प भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है।
Advertisement

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी का कहना है कि वह एन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से रेडमी 9ए की बैटरी बिना क्षमता खोए तीन साल तक काम करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.