Xiaomi India के लिए एक्ट्रेस Katrina Kaif फिर बनीं ब्रांड एम्बेस्डर

शाओमी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कटरीना के साथ फिर से काम करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2024 15:23 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के लिए कटरीना कैफ फिर से ब्रैंड एम्बेस्डर बनीं
  • एक्ट्रेस शाओमी डिवाइसेज की बड़ी रेंज को प्रोमोट करती नजर आएंगी
  • 2017 में कटरीना ने Redmi Y1 स्मार्टफोन सीरीज को प्रोमोट किया था

स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के लिए कटरीना कैफ फिर से ब्रैंड एम्बेस्डर बन गई हैं।

Xiaomi India ने एक बार फिर से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ को ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में साइन किया है। यह दूसरी बार है जब कटरीना शाओमी ब्रैंड का प्रचार करने आई हैं। ब्रैंड एम्बेस्डर के तौर पर एक्ट्रेस शाओमी डिवाइसेज की बड़ी रेंज को प्रोमोट करती नजर आएंगी जिनमें स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्ट TV, टैबलेट आदि भी शामिल किए जा सकते हैं। शाओमी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कटरीना के साथ फिर से काम करने की घोषणा की है। 

स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के लिए कटरीना कैफ फिर से ब्रैंड एम्बेस्डर बन गई हैं। इससे पहले कंपनी ने उन्हें 2017 में ब्रैंड एम्बेस्डर बनाया था जब शोओमी ने Y सीरीज के स्मार्टफोन मार्केट में उतारे थे। कटरीना ने उस वक्त Redmi Y1 के साथ कंपनी में कदम रखा था। 2017 के बाद अब एक्ट्रेस 7 साल के अंतराल के बाद फिर से कंपनी से जुड़ी है। कंपनी का कहना है कि शाओमी का यह कदम इनोवेशन के लिए उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कटरीना जैसी अभिनेत्री की ग्लोबल अपील, और अद्भुत सुंदरता को कंपनी ने अपनी इनोवेशन के साथ मिलाया है। 

कंपनी का मानना है कि कटरीना को ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में फिर से लॉन्च करके ब्रैंड कंज्यूमर्स के साथ अपने संबंध को पहले से ज्यादा मजबूत करने की कोशिश करेगी। साथ ही कंपनी का उद्देश्य भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पैठ को फिर से बढ़ाना है जैसा कि यह कुछ समय पहले मार्केट में अपनी एक बेहद मजबूत पकड़ के साथ मौजूद थी।

Xiaomi Redmi Y1 के साथ एक्ट्रेस ने पहली बार एम्बेस्डर के रूप में काम किया था। इस फोन में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। इसमें 3 जीबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। शाओमी रेडमी वाई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट पैनल पर एलईडी सेल्फी लाइट के साथ 21 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन की बैटरी 3080 एमएएच की है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Selfie flash is useful
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Underwhelming battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.