शाओमी इंडिया का दावा, तीसरी तिमाही में बेचे 20 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2016 12:35 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी का दावा, 2016 की चीसरी तिमाही में बेचे 20 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन
  • 2015 की तीसरी तिमाही के मुकाबले यह 150 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़त है
  • शाओमी रेडमी नोट 3, रेडमी 3एस जैसे फोन बेहद सफल साबित हुए हैं
चीनी मोबाइल फोन निर्माता शाओमी लगातार अपने नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर रही है। कंपनी ने शाओमी रेडमी नोट 3 और रेडमी 3एस जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन इस साल भारत में लॉन्च किए। अब कंपनी ने नई उपलब्ध हासिल की है और इसकी जानकारी मी फैंस को ट्विटर के जरिए दी है। शाओमी ने दावा किया है कि 2016 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 20 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे।

शाओमी ने मी इंडिया ने ट्वीट कर इन आंकड़ों की जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक, ''2016 की तीसरी तिमाही में 20 लाख से ज्यादा मोबाइल फोन बिके।'' इसके साथ ही इस बड़ी उपलब्धि के लिए कंपनी ने मी इंडिया के फैंस के लिए शुक्रिया अदा किया। कंपनी के मुताबिक 2015 की तीसरी तिमाही के मुकाबले यह 150 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़त है।

बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 3, रेडमी 3एस और मी5 जैसे स्मार्टफोन की भारत में काफी मांग रही है। कंपनी ने हाल ही में दावा किया था कि दिवाली सेल के दौरान शाओमी ने एक से तीन अक्टूबर के बीच 5 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे। कंपना ने दावा किया था कि ऐसा इंडस्ट्री में पहली बार हुआ। रेडमी 3एस (रेडमी 3एस प्राइम के साथ) फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। जबकि अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिविल सेल में रेडमी नोट 3 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा।
 

इन सभी स्मार्टफोन को कंपनी ने फ्लैश सेल मॉडल के जरिए बेचा। रेडमी 3एस को सबसे पहले इस साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था। और इसके बाद अगस्त में 6,999 रुपये की कीमत पर यह फोन भारत में पेश किया गया। इसके अलावा रेडमी 3एस प्राइम को 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया। दोनों स्मार्टफोन को फ्लैश सेल मॉडल के जरिए ही बेचा गया और इसके बाद ये ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। शाओमी चार महीने से भी कम समय में 10 लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने में सफल रही है।
Advertisement

वहीं कंपनी ने सितंबर में देश में 23 लाख रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन बेचने की जानकारी दी थी। शाओमी रेडमी नोट 3 मार्च में भारत में लॉन्च हुआ था। फ्लैश सेल मॉडल के तहत इस स्मार्टफोन की भारी मांग देखने को मिली। इसके बाद कंपनी ने इस फोन को ओपन सेल के तहत फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर भी उपलब्ध कराया था। यह फोन 10,000 रुपये कम कैटेगरी वाले सेगमेंट में सबसे पसंदीदा बना हुआ है। भारत में के रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट मिलते हैं जिनके रैम और स्टोरेज अलग-अलग हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ। 2 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.