शाओमी दिवाली सेल 17-19 अक्टूबर को, मात्र 1 रुपये में मिलेंगे स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2016 16:23 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स प्राइम की कीमत 19,999 रुपये से है
  • सेल के तहत हर दिन 1 रुपये में प्रोडक्ट बेचेगी शाओमी
  • ड्रॉ के जरिए हर दिन एक ग्राहक को मी रोबोट वैक्यूम जीतने का मौका मिलेगा
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी भारत में 17 से 19 अक्टूबर के बीच दिवाली सेल का आयोजन कर रही है। तीन दिन तक चलने वाली इस सेल में शाओमी के कई प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। सीमित संख्या में कुछ हैंडसेट तो मात्र 1 रुपये में ही मिलेंगे। इस बीच कंपनी ने भारत में नया मी पावरबैंक प्रो भी लॉन्च किया है। इस सेल के तहत गो स्मैश गेम के जरिए कूपन जीतने का भी मौका है।

शाओमी 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच हर दिन दोपहर 2 बजे फ्लैश सेल आयोजित करेगी। फ्लैश सेल में रेडमी 3एस प्राइम, मी ब्लूटूथ स्पीकर, रेडमी नोट 3, 20000 एमएएच मी पावर बैंक, मी 4 और मी बैंड 2 को सिर्फ एक रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी 16 अक्टूबर तक हर दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के बीच फोन व एक्सेसरी के लिए 500 रुपये, 200 रुपये और 100 रुपये के डिस्काउंट कूपन जीतने का मौका भी दे रही है।
Advertisement

कंपनी इस सेल के तहत हर प्रोडक्ट की खरीदारी पर मी लैपटॉप स्टिकर देगी। 5,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच की खरीदारी करने पर मी कीचैन और 15,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर मी यूएसबी फैन मिलेगा। शाओमी मी प्रोटेक्ट पर 300 रुपये की छूट और शाओमी मी 5 खरीदने पर जीरो प्रतिशत ईएमआई भी ऑफर कर रही है।

इसके अलावा कंपनी अगले हफ्ते से 652 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले शाओमी मी मैक्स प्राइम की बिक्री भी शुरू करेगी। यह शाओमी मी मैक्स का अपग्रेडेड वेरिएंट है और इसकी कीमत 19,999 रुपये बताई गई है। शाओमी ने भारत में 10000 एमएएच वाला मी पावर बैंक प्रो भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसकी बिक्री भी अगले हफ्ते से शुरू होगी।
Advertisement

17 अक्टूबर को रेडमी 3एस और मी ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। जबकि अगले दिन रेडमी नोट 3 (16 जीबी) और 20000 एमएएच पावर बैंक खरीदा जा सकेगा। 19 अक्टूबर को शाओमी मी 4 और मी बैंड 2 को एक रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा 9,999 रुपये में मी एयर प्यूरिफायर और 1,999 रुपये में मी बैंड 2 भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। शाओमी एक्सेसरी पर भी 25 प्रतिशत छूट दे रही है। और तीन दिन की सेल में बंडल डील मिलेंगे। इन डील के तहत 20000 मी पावर बैंक और यूएसबी फैन को 1,899 रुपये, मी बैंड और मी बैंड स्ट्रैप को 1,099 रुपये जबकि मी बैंड 2 और यूएसबी फैन को 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

शाओमी ने इन ऑफर के बारे में मी इंडिया स्टोर पर जानकारी दे दी है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही रेडमी स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट का भी खुलासा करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, xiaomi diwali sale, xiaomi sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.