शाओमी रेडमी नोट 4एक्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन जानें, कंपनी ने किया खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 फरवरी 2017 14:49 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन है
  • हातसूने मीकू लिमिटेड एडिशन की कीमत 1,299 चीनी युआन होगी
  • शाओमी रेडमी नोट 4एक्स बहुत हद तक शाओमी रेडमी नोट 4 जैसा ही है
शाओमी रेडमी नोट 4एक्स को पिछले हफ्ते पेश किया गया था। और इसकी बिक्री मंगलवार से शुरू होगी। लॉन्च के वक्त कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया था। अब ये जानकारियां सार्वजनिक कर दी गई हैं।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) होगी। वहीं, हातसूने मीकू लिमिटेड एडिशन की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12999 रुपये) होगी। इस लिमिटेड एडिशन डिवाइस के साथ कंपनी हातसूने मीकू ब्रांड के बैक कवर और मी पावर बैंक मुफ्त में देगी। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। हालांकि, कंपनी ने जानकारी दी है कि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को भविष्य में उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को हातसूने मीकू ग्रीन, शैंपेन गोल्ड, मैटे ब्लैक, चेरी पाउडर और प्लेटिनम सिल्वर ग्रे कलर में लिस्ट किया गया है।

शाओमी रेडमी नोट 4एक्स बहुत हद तक शाओमी रेडमी नोट 4 जैसा ही है, फ़र्क मोटाई और वज़न में है। वहीं, घरेलू मार्केट के लिए बड़ा अंतर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर की जगह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। ऐसा कहा जा सकता है कि नए लॉन्च के साथ कंपनी भारत में पेश किए गए हैंडसेट को चीनी मार्केट ले जा रही है।
 

डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी नोट 4एक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित रेडमी नोट 4एक्स पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच है। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, एफ/2.0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। आप चाहें तो ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वाई-फाई 802.11 ए/जी/बी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और इंफ्रारेड शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और इंफ्रारेड हैं। बैटरी 4100 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.