Xiaomi आज भारत में लॉन्च करेगी 'देश का स्मार्टफोन'

शाओमी आज भारत में अपना 'देश का स्मार्टफोन' लॉन्च करेगी। पिछले कई हफ्तों से कंपनी अपने आने वाले रेडमी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रही है। शाओमी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि आने वाला शाओमी स्मार्टफोन एक बड़ी बैटरी वाला डिवाइस होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 नवंबर 2017 11:51 IST
शाओमी आज भारत में अपना 'देश का स्मार्टफोन' लॉन्च करेगी। पिछले कई हफ्तों से कंपनी अपने आने वाले रेडमी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रही है। शाओमी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि आने वाला शाओमी स्मार्टफोन एक बड़ी बैटरी वाला डिवाइस होगा। इसके अलावा टैगलाइन 'देश का स्मार्टफोन' से इस हैंडसेट के किफ़ायती दाम में लॉन्च किए जाने के संकेत भी मिलते हैं। यह मेड इन इंडिया फोन होगा। इसी हफ्ते ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने भी खुलासा कर दिया है कि आने वाला 'देश का स्मार्टफोन' फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा।

शाओमी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को होने वाले इवेंट लाइव स्ट्रीमिंग होगा। यह लाइव स्ट्रीम इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। लाइव स्ट्रीम होने वाले इवेंट को इस लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है। फ्लिपकार्ट और शाओमी दोनों ही फोन के लिए हैशटैग #DeshKaSmartphone इस्तेमाल कर रही हैं।

गुरुवार को लॉन्च होने वाले डिवाइस में सबसे अहम दावेदारी शाओमी रेडमी 5ए की है। इसकी एक बड़ी वज़ह है रेडमी इंडिया के हैंडल से होने वाले ट्वीट, जिसमें एक रेडमी ब्रांड डिवाइस का खुलासा किया गया था। इसके अलावा एक दूसरी वजह है इसका किफ़ायती दाम- 599 चीनी युआन (करीब 5,800 रुपये)। शाओमी अगर रेडमी 5ए डिवाइस को भारत में चीन में उपलब्ध कराए गए दाम से कम में लॉन्च करती है तो, शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन, शआोमी रेडमी 4ए से सस्ता होगा। भारत में अभी यह शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसके अलावा रेडमी 5ए की बैटरी लाइफ भी इसके पक्ष में जाती है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 8 दिन तक चलेगी जो असाधारण है। इसके अलााव यह मीयूआई 9 पर चलता है।

शाओमी रेडमी 5ए के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
शाओमी रेडमी 5ए में  5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 296 पीपीआई है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 और फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए रेडमी 5ए में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, फेशियल रिकग्निशन के साथ आता है। 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

रेडमी 5ए मीयूआई 9 पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 140.4 x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। अभी चीन से बाहर दूसरे बाज़ारो में फोन को उपलब्ध कराने के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

शाओमी अभी हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी के लिहाज से पहले स्थान पर काबिज हुई है। ऐसा लगता है कि कंपनी इस बढ़त को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहती और इसीलिए लगातार बजट कैटेगरी में अपने प्रभुत्व को कायम रखना चाहती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.