Xiaomi No.1 Fan Sale अब मी होम स्टोर पर

शाओमी ने हाल ही में अपनी नंबर 1 मी फैन सेल को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया था। और अब कंपनी, अपने मी होम स्टोर पर No.1 Mi Fan Sale का ऐलान किया है। इस सेल में शाओमी देश के छह शहरों में स्थित अपने 15 मी होम में स्मार्टफोन और एक्सेसरी पर छूट दे रही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2017 12:39 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नंंबर 1 फैन सेल अब मी होम स्टोर पर चलेगी
  • यह सेल 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगी
  • शाओमी इससे पहले यह सेल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित की गई थी
शाओमी ने हाल ही में अपनी नंबर 1 मी फैन सेल को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया था। और अब कंपनी, अपने मी होम स्टोर पर No.1 Mi Fan Sale का ऐलान किया है। इस सेल में शाओमी देश के छह शहरों में स्थित अपने 15 मी होम में स्मार्टफोन और एक्सेसरी पर छूट दे रही है। यह सेल 1 जनवरी तक चलेगी।

मी होम में चल रही नंबर 1 मी फैन सेल में शाओमी मी ए1 और शाओमी मी मैक्स 2 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 12,999 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर ये फोन 13,999 रुपये में मिलते हैं। वहीं, मी मैक्स 2 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये (आमतौर पर 15,999 रुपये में उपलब्ध) में जबकि मी मिक्स 2 हैंडसेट 32,999 रुपये (आमतौर पर 35,999 रुपये में उपलब्ध) में मिल रहा है। ग्राहक रेडमी नोट 4 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये (एमआरपी- 11,999 रुपये), रेडमी 4 के 32 जीबी वेरिएंट को 8,499 रुपये (एमआरपी- 8,999 रुपये) और रेडमी 4 के 64 जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा, मी होम स्टोर में कई दूसरी एक्सेसरी पर भी  छूट दी जा रही है। मी राउटर 3सी व्हाइट 999 रुपये (एमआरपी- 1,199 रुपये), एयर प्यूरिफायर फिल्टर 1,999 रुपये (एमआरपी 2,499 रुपये), मी इन-ईयर हेडफोन म्यूज़िक ब्लैक और सिल्वर मॉडल 499 रुपये (एमआरपी 599 रुपये), मी कैप्सूल ईयरफोन ब्लैक और व्हाइट कलर 899 रुपये (एमआरपी 899 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इसक अलावा, मी हेडफोन कंफर्ट 2,699 रुपये (एमआरपी 2,999 रुपये) और मी वाई-फाई रिपीटर 2  699 रुपये (एमआरपी 899 रुपये ) में मिल रहे हैं। रेडमी नोट 4 के लिए एक्सेसरी भी छूट के साथ उपलब्ध हैं। रेडमी नोट 4 के ब्लू ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट के फ्लिप केस को 299 रुपये (एमआरपी 499 रुपये) जबकि रेडमी नोट 4 के ब्लैक और क्लियर वेरिएंट केस 149 रुपये (एमआरपी 249 रुपये) में खरीदे जा सकते हैं। रेडमी नोट 4 स्क्री प्रोटेक्टर भी 59 रुपये (एमआरपी 99 रुपये) में इस सेल के दौरान खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा, शाओमी मी ब्लूटूथ स्पीकर मिनी भी ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में 899 रुपये (आमतौर पर 1,299 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसी तरह, अगर आप पब्लिक में मी फैन बनना चाहते हैं तो आप मी क्रूनेक टी-शर्ट को 499 रुपये (एमआरपी 549 रुपये) में सभी साइज़ में खरीद सकते हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन और एक्सेसरी पर छूट के अलावा, मी होम स्टोर में नंबर 1 मी फैन सेल में एक विशबॉक्स मिलेगा जिसे मी फैंस की विश के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। शाओमी ने एक लिस्ट तैयार की है जिनमें से अपनी पसंद का आइटम चुनकर मी फैन विशबॉक्स में डाल सकते हैं। हर मी होम में पांच मी फैंस को विजेता चुना जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi sale, Mi Home, Xiaomi, Mobiles, Android, Home Entertainment
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.