Xiaomi Civi 3 हुआ लॉन्च, 32 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे और 16GB RAM है फीचर्स, जानें कीमत

Xiaomi Civi 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,300 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मई 2023 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने गुरुवार को चीन में Xiaomi Civi 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
  • Xiaomi Civi 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 है।
  • Xiaomi Civi 3 में 32 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं।

Xiaomi Civi 3 में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने गुरुवार को चीनी बाजार में Xiaomi Civi 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Civi 2 के सक्सेसर के तौर पर आया यह फोन ड्यूल सेल्फी कैमरा से लैस है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8200 SoC और 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको शाओमी के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Civi 3 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Xiaomi Civi 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,300 रुपये) है। वहीं 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,600 रुपये) है और 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2999 (लगभग 35,200 रुपये)है। उपलब्धता की बात करें तो फोन प्री-ऑर्डर के लिए चीन में उपलब्ध हो गया है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Adventure Gold, Coconut Grey, Mint Green और Rose Purple में उपलब्ध है।


Xiaomi Civi 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi Civi 3 में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8200 5G SoC से लैस है। फोन में 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Xiaomi का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप के मामले में Xiaomi Civi 3 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा मैक्रो कैमरा  दिया गया है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, 4G, ड्यूल सिम सपोर्ट, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और जीपीएस कनेक्टिविटी से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.