Xiaomi भारत के लिए बना रही है एक स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगी ख़ासियत

खबर है कि Xiaomi एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है। इसे खास भारत के लिए बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 11 जुलाई 2018 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के इस स्मार्टफोन का कोडनेम बेरीलियम है
  • Xiaomi 'Beryllium' एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित मीयूआई के साथ आएगा
  • स्मार्टफोन में नॉच वाला 18:9 एलसीडी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है
खबर है कि Xiaomi एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है। इसे खास भारत के लिए बनाया जा रहा है। चीनी कंपनी ने इस प्रोसेसर से लैस अब तक चार फोन लॉन्च किए हैं- Mi 8, Mi 8 Explorer Edition, Mi Mix 2S और Black Shark। इनमें से किसी को भी भारतीय मार्केट में नहीं लाया गया है। इस बीच एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसका कोडनेम 'Beryllium' है। स्मार्टफोन से संबंधित लीक हुई जानकारियों से फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर का पता चला है। इसके आधार पर हम और आप हैंडसेट को लेकर अनुमान तो लगा ही सकते हैं।

जैसा कि हमने बताया, Xiaomi के स्मार्टफोन का कोडनेम बेरीलियम है। इसके बारे में जानकारी मार्च महीने में क्रिएट किए गए फर्मवेयर फाइल्स से सामने आई। यह फाइल FunkyHuawei के हाथ लगी है और इसे एक्सडीए डेवलपर्स द्वारा सार्वजनिक किया गया है। इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट होने के बारे में पता चला था। इन्हें 'Beryllium' और 'Beryllium_global' कोडनेम का नाम मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मीयूआई के कैमरा ऐप के कोड फाइल में भारत का दो बार ज़िक्र है। एक बार 'isIndiaBeautyFilter' लिखा है और दूसरे जगह पर 'dualcamera_india'।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi 'Beryllium' स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित मीयूआई के साथ आएगा। स्मार्टफोन में नॉच वाला 18:9 एलसीडी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और इसमें ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ डुअल कैमरा सेटअप होगा। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन ने एनएफसी कनेक्टिवटी फीचर भी है।
 

शाओमी के इस स्मार्टफोन के नाम, कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हैंडसेट हाल ही में ट्रेडमार्क कराए गए 'POCOPHONE' ब्रांड के परिवार का हिस्सा हो सकता है। स्लैशलीक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में इसी ब्रांड के एक स्मार्टफोन को अमेरिकी एफसीसी साइट पर लिस्ट किया गया था।
Advertisement

XDA Developers ने साफ किया है कि इन फर्मवेयर फाइल्स को मार्च में पढ़ा गया था। संभव है कि कुछ स्पेसिफिकेशन बदल गए हों या फिर इसे मीयूआई 10 में बेहतर तरीके से फिट बैठने के लिए अपग्रेड कर दिया गया हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  3. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  6. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  7. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  9. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  10. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.