Xiaomi ने 799 रुपये में लॉन्च किया डुअल चार्जिंग सपोर्ट वाला नया कार चार्जर

Xiaomi ने इससे पहले दिसंबर 2018 में Mi Car Charger Basic लॉन्च किया था, जिसमें भी दो डिवाइस को चार्ज करने के लिए डुअल यूएसबी पोर्ट दिया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 मार्च 2020 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Mi Car Charger Pro 18W को Xioami की साइट से खरीदा जा सकता है
  • चार्जर के दोनों पोर्ट में मिलेगा 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Mi Car Charger Basic में केवल एक ही पोर्ट में 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट था

Mi Car Charger Pro 18W में मिलेंगे दो यूएसबी पोर्ट्स

Xiaomi ने भारत में Mi Car Charger Pro 18W लॉन्च कर दिया है। यह डुअल चार्जिंग सपोर्ट करता है। नया चार्जर मेटालिक फिनिश और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। शाओमी ने इसमें डुअल-पोर्ट इंटेलिजेंट डिस्ट्रीब्यूशन फीचर डिजाइन दिया है। यह डिवाइस से कनेक्टेड हर डिवाइस को उचित पावर देने का काम करती है। शाओमी ने इससे पहले दिसंबर 2018 में Mi Car Charger Basic लॉन्च किया था, जिसमें भी दो डिवाइस को चार्ज करने के लिए डुअल यूएसबी पोर्ट दिया गया था। हालांकि, इसमें क्विक चार्ज 3.0 के साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट केवल एक ही पोर्ट में दिया गया था।
 

Mi Car Charger Pro 18W price in India

मी कार चार्जर प्रो 18 वॉट की भारत में कीमत 799 रुपये है। इस चार्जर को आप Xiaomi की वेबसाइट मी.कॉम से खरीद सकते हैं। हालांकि, यह लॉन्च प्राइस है। लिस्टिंग में मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 999 रुपये है।
Advertisement

याद दिला दें कि Mi Car Charger Basic भारत में साल 2018 में 499 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Mi Car Charger Pro 18W specifications, features

मी कार चार्जर प्रो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह मी कार चार्जर बेसिक की तरह नहीं है, जिसमें केवल एक ही पोर्ट में 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद था। नए मॉडल में आपको दो यूएसबी पोर्ट्स मिलेंगे और दोनों ही पोर्ट्स से यूज़र्स फास्ट चार्जिंग का अनुभव ले सकते हैं। हालांकि, यह चार्जर आपको एक साथ दोनों पोर्ट्स पर 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं देगा।
Advertisement

फास्ट चार्जिंग के अलावा, मी कार चार्जर प्रो 18 वॉट में डुअल पोर्ट इंटेलिजेंट डिस्ट्रीब्यूशन फीचर मौजूद है। इसके बारे में दावा है कि यह हर डिवाइस को इंटेलिजेंटली पावर डिस्ट्रीब्यूट करती है। चार्जर में इनबिल्ट चिप है, जो हाई करंट पर भी खुद का तापमान कंट्रोल करके डिवाइस को पावर डिस्ट्रीब्यूट करती है। इस चार्जर में फाइवफोल्ड सर्किट प्रोटेक्शन वाला आईसी (IC) चिप भी है। यह ओवर करंट प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन और ओवर वॉल्टेज प्रोटेक्शन प्रदान करता है। यह इलेक्ट्रोमैगनेटिक इंटरफेरेंस और ओवरहिट से भी बचाता है। इसमें मूनलाइट व्हाइट एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है।

मी कार चार्जर प्रो 18 वॉट का माप 61.8x25.8x25.8 मिलीमीटर है। इसके अलावा यह चार्जर मैटालिक फिनिश के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.