Redmi Note 9 Pro को मिला पहला MIUI 11 अपडेट

सिक्योरिटी पैच के अलावा यह लेटेस्ट MIUI अपडेट Redmi Note 9 Pro में ऑप्टिमाइज़ सिस्टम परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी व स्टेबिल्टी में सुधार करता है।

Redmi Note 9 Pro को मिला पहला MIUI 11 अपडेट

Redmi Note 9 Pro भारत में 12 मार्च को लॉन्च हुआ था

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है
  • रेडमी नोट 9 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है
  • रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro को अपना पहला MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। अपडेट का वर्ज़न MIUI 11.0.4.0.QJWINXM है। इस अपडेट से सिस्टम स्तर पर परफॉर्मेंस में भी सुधार होगा। Xiaomi द्वारा अधिकारिक रूप से रेडमी नोट 9 प्रो को लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही इस सॉफ्टवेयर अपडेट को ज़ारी किया गया है। अभी फोन की पहली सेल भी नहीं हुई है। यह फोन Redmi Note 8 Pro का अपग्रेड है, जिसमें होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यह फोन एंड्रॉयड 10 के साथ MIUI 11 पर काम करता है।

Redmi Note 9 Pro के लिए ज़ारी हुए MIUI 11.0.4.0.QJWINXM अपडेट का साइज़ 409 एमबी है। यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यह अपडेट कोई बड़े बदलाव के साथ नहीं आता। हालांकि, यह अपडेट फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है।

चेंजलॉग के मुताबिक, सिक्योरिटी पैच के अलावा यह लेटेस्ट मीयूआई अपडेट Redmi Note 9 Pro में ऑप्टिमाइज़ सिस्टम परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी व स्टेबिल्टी में सुधार लेकर आया है।
 
redmi

Gadgets 360 भी इस अपडेट को पाने में सफल रहा है। हालांकि, इसे फेज़ में रोल-आउट किया गया है। इस वजह से आपको अपडेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि रेडमी नोट 9 प्रो की पहली सेल मंगलवार को होने वाली है।

इस अपडेट को आप मैनुअली भी जांच सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने रेडमी नोट 9 प्रो की सेटिंग्स में जाएं, फिर अबाउट फोन के बाद सिस्टम अपडेट और फिर चेक फॉर अपडेट्स।

रेडमी नोट 9 प्रो को शाओमी द्वारा पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ Redmi Note 9 Pro Max भी लॉन्च हुआ था। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।
 

Redmi Note 9 Pro specifications

डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।


रेडमी नोट 9 प्रो भी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Redmi Note 9 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
  2. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  4. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  5. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  7. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  8. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  9. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  10. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »