Xiaomi Black Shark Helo गेमिंग फोन लॉन्च, 10 जीबी रैम हैं इसमें

मार्केट में Xiaomi Black Shark Helo ऊर्फ Black Shark 2 की सीधी भिड़ंत Razer Phone 2 से होगी जिसे इस महीने ही लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2018 19:03 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Black Shark Helo में पुराने वर्ज़न वाला ही कैमरा सेटअप है
  • 10 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है Xiaomi Black Shark Helo
  • 6.01 इंच का (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है Xiaomi Black Shark Helo में
शाओमी समर्थित ब्लैक शार्क ब्रांड ने चीनी मार्केट में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं Black Shark Helo (ऊर्फ Black Shark 2) की। लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन कंपनी द्वारा अप्रैल महीने में लॉन्च किए गए Xiaomi Black Shark का अपग्रेड है। मार्केट में Xiaomi Black Shark Helo ऊर्फ Black Shark 2 की सीधी भिड़ंत Razer Phone 2 से होगी जिसे इस महीने ही लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में गेमिंग से संबंधित कई फीचर हैं और पुरानी वर्ज़न की तुलना में छोटे-मोटे अपग्रेड भी हैं। गौर करने वाली बात है कि Black Shark Helo तीन रैम वेरिएंट और बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में बेचा जाएगा। अभी इस हैंडसेट को भारत में लाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Xiaomi Black Shark 2 में नई लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो हैंडसेट को ज़्यादा गर्म होने से बचाता है। कंपनी ने इसमें X+1 एंटीना होने की बात बताई है जिससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके फ्रंट में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। हैंडसेट की अन्य खासियतों में 10 जीबी रैम, 6.01 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और अलग से इमेज प्रोसेसिंग चिप शामिल हैं। Xiaomi ने ब्लैक शार्क हेलो के लिए ब्लैक शार्क बायप्लेन हैंडल कंट्रोलर डॉक भी दिया है। यह कंट्रोलर जॉयस्टिक और अन्य बटन के साथ आता है, व इसे हैंडसेट से कनेक्ट किया जा सकता है। 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट बायीं तरफ से बायप्लेन हैंडल के साथ आएंगे। जबकि 10 जीबी रैम मॉडल में दोनों तरह यह बायप्लेन हैंडल होगा।
 

Xiaomi Black Shark Helo की कीमत

शाओमी ब्लैक शार्क 2 की कीमत चीनी मार्केट में 3,199 चीनी युआन (करीब 34,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। दूसरी तरफ, 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 3,499 चीनी युआन (करीब 37,000 रुपये) का भुगतान करना पड़ेगा। प्रीमियम 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 4199 चीनी युआन (करीब 44,500 रुपये) है। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन काले रंग में आएगा।
 

Xiaomi Black Shark Helo स्पेसिफिकेशन

शाओमी ब्लैक शार्क हेलो एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 6.01 इंच का (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के तीन वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 10 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Black Shark Helo में पुराने वर्ज़न वाला ही कैमरा सेटअप है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का। दोनों ही सेंसर एफ/1.75 अपर्चर से लैस हैं और ये एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Xiaomi Black Shark की बैटरी 4000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास, एप्टएक्स और एप्टएक्स एचडी सपोर्ट है। एंबियंट लाइट सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 160x75.25x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.