Xiaomi Black Shark 2 के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, इस दिन हो सकता है लॉन्च

अब Xiaomi Black Shark 2 को बेंचमार्क साइट GeekBench पर लिस्ट किया गया है। दूसरी तरफ, एक लीक हुए पोस्टर से नए Black Shark फोन के लॉन्च की ओर इशारा मिला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2018 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Black Shark वेरिएंट को 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • Black Shark 2 को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है
  • शाओमी ब्लैक शार्क के अपग्रेड वेरिएंट को चीन में सर्टिफाई किया गया है
Xiaomi ने अपने गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark को इस साल ही लॉन्च किया था। दरअसल, कंपनी के निशाने पर गेमिंग हैंडसेट Razer Phone है। फोन को चीन में लॉन्च किया गया था। कुछ दिनों पहले तक इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने के संबंध में बेहद ही कम जानकारियां उपलब्ध थीं। हाल ही में Xiaomi Shark की ग्लोबल वेबसाइट लाइव की गई जो इस फोन को जल्द ही चीन के बाहर लॉन्च किए जाने की ओर इशारा था। अब Xiaomi Black Shark 2 को बेंचमार्क साइट GeekBench पर लिस्ट किया गया है। दूसरी तरफ, एक लीक हुए पोस्टर से नए Black Shark फोन के लॉन्च की ओर इशारा मिला है।

लीक हुए पोस्टर से पता चला है कि नए Xiaomi Black Shark वेरिएंट को 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। पोस्टर के बारे में सबसे पहले जानकारी MySmartPrice ने दी थी। लेकिन इसमें कहीं भी साफ साफ नहीं लिखा है कि Black Shark 2 को लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि यह ब्लैक शार्क के ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा है। Xiaomi Black Shark को इस साल अप्रैल में ही लॉन्च किया गया था। ऐसे में इसके अपग्रेड को इतनी जल्दी लॉन्च किए जाने की संभावना कम लगती है। दूसरी तरफ, शाओम ब्लैक शार्क 2 को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। संभव है कि शाओमी अन्य चीनी कंपनियों की तरह हर 6 महीने में अपने पोर्टफोलियो को अपग्रेड करने की रणनीति अपना रही हो, ऐसे में Black Shark 2 इस महीने ही लॉन्च हो सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि Xiaomi की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी ऐलान नहीं किया गया है, ऐसे में इन जानकारियों को पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

Black Shark 2 को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। फोन को AWM-A0 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसका सिंगल स्कोर 2403 है और मल्टी कोर स्कोर 8389 आया है। डिवाइस को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है।

नई ग्लोबल ब्लैक शार्क वेबसाइट पर 'Sharks Approaching' और 'Unleashing Soon' जैसे टैगलाइन इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल, इस वेबसाइट पर Black Shark या उसके अपग्रेड के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना तय हो गया है कि यह फोन अब चीनी मार्केट के बाहर आएगा। इसके अलावा वेबसाइट पर इच्छुक ग्राहक नोटिफिकेशन के लिए अपने ईमेल आईडी को रजिस्टर कर सकते हैं।
Advertisement

पुरानी टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Black Shark 2 में 5.99 इंच का डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। पिछले मॉडल की तरह ब्लैक शार्क 2 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160x75.26x8.7 मिलीमीटर हो सकती है। इसका मतलब हुआ कि Black Shark 2 पिछले मॉडल की तुलना में हल्का होगा। Black Shark 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है। ग्राफिक्स के लिए हैंडसेट में एड्रेनो 630 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए यह स्मार्टफोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है।
Advertisement

याद रहे कि Xiaomi Black Shark की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (31,100 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत फोन के 6 जीबी/ 64 जीबी वाले वेरिएंट की है। वहीं, अगर आप 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को चुनते हैं तो चुकाने होंगे 3,499 चीनी युआन (36,300 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.