Android 11 अपडेट से खराब हुए Mi A3 हैंडसेट को मुफ्त में ठीक करेगी Xiaomi

आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह पहली बार नहीं है कि मी ए3 स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण प्रभावित हुआ है, इससे पहले भी कई बार मी ए3 यूज़र्स ऐसी समस्या का सामना कर चुके हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 जनवरी 2021 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A3 यूज़र्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से की थी शिकायत
  • एंड्रॉयड 11 अपडेट के बाद से ही मी ए3 स्मार्टफोन में आ रही थी ब्रिकिंग की
  • इससे पहले भी अपडेट के बाद खराब हो चुका है मी ए3 फोन
Mi A3 के जो यूज़र्स गलत एंड्रॉयड 11 अपडेट से प्रभावित हुए थे, उन यूज़र्स के लिए कंपनी की तरफ से राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, Xiaomi  ने ऐलान किया है कि वह अपने सर्विस सेंटर में अपडेट से प्रभावित सभी यूज़र्स के फोन को फ्री में ठीक करेंगे, चाहे उनका स्मार्टफोन वारंटी में न भी हो। बता दें, पिछले कुछ समय से मी ए3 यूज़र्स एंड्रॉयड 11 अपडेट के गलत अपडेट से परेशान थे, जिसकी वजह से उनका फोन ब्रिक (पूरी तरह से डेड) होने लगा था। इसके बाद ही अब कंपनी ने ग्राहकों की सहूलियत के हिसाब से यह नया कदम उठाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह पहली बार नहीं है कि मी ए3 स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण प्रभावित हुआ है, इससे पहले भी कई बार मी ए3 यूज़र्स ऐसी समस्या का सामना कर चुके हैं।

Xiaomi ने अपनी प्रेस स्टेटमेंट में कहा है कि उन्हें एंड्रॉयड 11 अपडेट के बाद से Mi A3 डिवाइस में आ रही समस्याओं की जानकारी है, जिसके बाद से ही उन्होंने इस अपडेट के रोलआउट को रोक दिया है।  
Advertisement

शाओमी ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि दिए गए सॉल्यूशन से ग्राहकों का डेटा लॉस होगा या नहीं या फिर उनके सर्विस सेंटर्स में डेटा लॉस से बचने के लिए बैकअप सिस्टम मौजूद है। नए कदम के तहत कंपनी ने ग्राहकों को उस वक्त सर्विस सेंटर आने को कहा है, जब लोग कोरोना वायरस महामारी के चलते सार्वजनिक स्थानों पर जाने से कतरा रहे हैं। हालांकि, शाओमी ने Gadgets 360 को यह साफ किया है कि उनके सभी स्टोर्स सरकार की 'सुरक्षा सर्टिफिकेशन प्रोग्राम' द्वारा सर्टिफाइड हैं।

ब्रिकिंग की समस्या पिछले हफ्ते से सामने आना शुरू हुई है, जब बड़ी संख्या में मी ए3 यूज़र्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी दी कि ऑफिशियल एंड्रॉयड 11 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद से उनका स्मार्टफोन पूरी तरह से डेड हो गया है। यूज़र्स ने यह भी उल्लेख किया कि फोन बूटलोडर पर भी ऑन नहीं हो रहा था, यहां तक कि पीसी से कनेक्ट करने पर भी किसी प्रकार के बूट विकल्प दिखाई नहीं दिए। लोगों ने Change.org प्लेटफॉर्म के माध्यम से याचिका दायर कर शाओमी से अनुरोध किया था कि वह या तो उनका मी ए3 स्मार्टफोन रिप्लेस करें या फिर फ्री में उसे ठीक करके दें। इसके बाद ही कंपनी ने फ्री में सभी प्रभावित मी ए3 स्मार्टफोन को ठीक करने का फैसला लिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi A3, Mi A3, Xiaomi, Mi, Android 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.