20 हजार mAh का धांसू पावर बैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो Xiaomi 20000mAh पावर बैंक में दो USB-A पोर्ट और एक टाइप-C पोर्ट दिए गए है, जिसकी अधिकतम सिंगल-पोर्ट आउटपुट पावर 22.5W है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • पावर बैंक iPhone 13 जैसे मोबाइल फोन को कई बार चार्ज कर सकता है।
  • टाइप-सी इंटरफेस टू-वे ओपन चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
  • Xiaomi 20000mAh पावर बैंक की कीमत लगभग 1,748 रुपये है।

Xiaomi 20000mAh पावर बैंक की कैपेसिटी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने 20000mAh की बड़ी बैटरी कैपेसिटी वाला नया पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। यह नया पावर बैंक टाइप-सी टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और एक ही समय में तीन डिवाइस चार्ज कर सकता है। आइए शाओमी के इस नए पावर बैंक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो Xiaomi 20000mAh पावर बैंक में दो USB-A पोर्ट और एक टाइप-C पोर्ट दिए गए है, जिसकी अधिकतम सिंगल-पोर्ट आउटपुट पावर 22.5W है। अगर Xiaomi Type-C से लाइटिंग डाटा केबल या किसी अन्य स्टैंडर्ड केबल का इस्तेमाल किया जाता है तो यह iPhone को 30 मिनट में 0-58 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।
Advertisement

बड़ी 20000mAh कैपेसिटी से यह पता चलता है कि पावर बैंक iPhone 13 जैसे मोबाइल फोन को कई बार चार्ज कर सकता है। दो यूएसबी-ए पोर्ट और एक टाइप-सी पोर्ट एक साथ आउटपुट का सपोर्ट करते हैं और एक ही समय में 3 डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। यह सिर्फ फास्ट चार्जिंग के लिए सिर्फ कई कंपनियों के मोबाइल फोन ही नहीं बल्कि टैबलेट, स्विच और अन्य डिवाइसेज के लिए भी उपयोगी है। Xiaomi ब्लूटूथ हेडसेट और Xiaomi ब्रेसलेट को चार्ज करने के लिए 2-घंटे के लो-करंट चार्जिंग मोड को ऑन करने के लिए बटन पर डबल-क्लिक कर सकते हैं।

टाइप-सी इंटरफेस टू-वे ओपन चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो कि 22.5W अधिकतम इनपुट पावर प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल Xiaomi GaN चार्जर टाइप-सी 33W चार्जर के साथ कर सकते हैं। अगर पावर बैंक को चार्ज करने की बात की जाए तो यह करीब 6.9 घंटे में सेल्फ-चार्ज हो सकता है।
Advertisement

शाओमी के नए पावर बैंक के डिजाइन की बात की जाए तो यह ग्रेडिएंट ऐचिंग के साथ मैट लुक में है, इसके चलते यह हाथ में पकड़ना आसान हो जाता है। इसकी बॉडी पीसी + एबीएस प्लास्टिकएनवायरनमेंट प्रोटेक्शन मटेरियल से तैयार की गई है। यह फिसलता नहीं है, खरोंच नहीं आती है और ज्यादा मजबूत है।
Advertisement
 

Xiaomi 20000mAh पावर बैंक की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi 20000mAh पावर बैंक की कीमत 149 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 1,748 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 20000mAh Power Bank, Power Bank, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.