Xiaomi 18 के फीचर्स का खुलासा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस

Xiaomi चीनी बाजार में सितंबर में Xiaomi 18 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max में ड्यूल 200 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
  • Xiaomi 18 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट हो सकता है।

Xiaomi 17 में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi चीनी बाजार में सितंबर में Xiaomi 18 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस लाइनअप में Xiaomi 18, 18 Pro और 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। वहीं साल के आखिर तक Xiaomi 18 Ultra लॉन्च हो सकता है। आज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें Xiaomi 18 के बारे में काफी कुछ पता चला है। आइए Xiaomi 18 सीरीज और उसमें मिलने वाली खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 18 की खासियतें

वर्तमान में मौजूद Xiaomi 17 और 17 Pro कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन हैं जिनमें 6.3 इंच की डिस्प्ले है। टिप्सटर की हाल ही में आई लीक से पता चला है कि Xiaomi 18 की डिस्प्ले 6.4 इंच हो सकती है, हालांकि कॉम्पैक्ट डिजाइन बरकरार रहेगा। संभावना है कि Xiaomi 18 Pro में भी 6.4 इंच की डिस्प्ले होगी। बड़ी डिस्प्ले के साथ शाओमी इसमें ज्यादा एडवांस्ड कंपोनेंट्स शामिल कर पाएगी।

लीक्स के अनुसार, Xiaomi 18 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा जो कि इसके पिछले मॉडल के लिए एक बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें एक टेलीफोटो कैमरा था। नई लीक से पता चला है कि Xiaomi 18 के साथ-साथ अन्य फोन जैसे कि 18 Pro, 18 Pro Max और 18 Ultra में भी 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।

इससे पहले एक टिपस्टर ने दावा किया था कि Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max में ड्यूल 200 मेगापिक्सल कैमरे होंगे जो कि प्राइमरी और पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के तौर पर काम करेंगे। प्रो मॉडल में रियर की ओर सेकेंडरी डिस्प्ले बरकरार रहने की उम्मीद है, जो कि पहले से ज्यादा फीचर्स प्रदान कर सकती है। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चल कि Xiaomi 18, 18 Pro और 18 Pro Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट हो सकता है। Xiaomi ज्यादा एडवांस और महंगे स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो को Xiaomi 18 Ultra में शामिल कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.