Xiaomi 18 Pro सीरीज को 17 नवंबर को फ्रांस के पेरिस में होने वाले एक इवेंट में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया था
हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया था
Photo Credit: Xiaomi
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi की Xiaomi 18 Pro सीरीज को अगले सप्ताह इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स के बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले हो सकता है। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Xiaomi ने बताया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज को 17 नवंबर को फ्रांस के पेरिस में होने वाले एक इवेंट में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले और डुअल 200 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट होगी। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस इन स्मार्टफोन्स के चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं।
हाल ही में चीन में पेश किए गए Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2.7 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के अलावा 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के रियर में 2.9 इंच AMOLED स्क्रीन है। Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।